Move to Jagran APP

सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ भूख हड़ताल पर डटे कर्मचारी

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : हरियाणा रोडवेज तालमेल कमेटी के आह्वान पर कुरुक्षेत्र रोडवेज के कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को भूख हड़ताल शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Dec 2018 01:31 AM (IST)Updated: Fri, 14 Dec 2018 01:31 AM (IST)
सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ भूख हड़ताल पर डटे कर्मचारी
सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ भूख हड़ताल पर डटे कर्मचारी

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :

loksabha election banner

हरियाणा रोडवेज तालमेल कमेटी के आह्वान पर कुरुक्षेत्र रोडवेज के कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को भूख हड़ताल शुरू कर दी है। कुरुक्षेत्र के नये बस अड्डे की वर्कशॉप के गेट के सामने भूख हड़ताल पर डटे कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार पर न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के रोष स्वरूप ही उन्हें 24 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार जानबूझकर कर्मचारियों के साथ टकराव करने के लिए गलत फैसले ले रही है।

भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश उप महासचिव माया राम उनियाल ने कहा कि अदालत के फैसले अनुसार आठ अक्टूबर को सभी कर्मचारी हड़ताल छोड़कर काम पर लौट आए थे। इसके बाद भी सरकार ने 365 चालकों को हटाने का आदेश जारी कर दिया। इतना ही नहीं बसों के रात्रि ठहराव बंद करके कर्मचारियों के साथ-साथ यात्रियों को भी परेशान करने में जुटी है। यह सरासर अदालत के फैसले की अवहेलना है। सरकार की ओर से इस तरह के फैसले बदले की भावना के तहत लिए जा रहे हैं। भूख हड़ताल की अध्यक्षता करते हुए डिपो प्रधान सूरजभान ने कहा कि कर्मचारी हितों की अनदेखी कतई सहन नहीं की जाएगी। तालमेल कमेटी के आह्वान पर 24 घंटे की भूख हड़ताल रखी गई है। कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ वह आर-पार की लड़ाई लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। इस मौके पर प्रधान नवीन शर्मा, नरेश, रणजीत करोड़ा, डिपो सचिव जय कुमार, नरेंद्र पांचाल, प्रेम ¨सह चोरकारसा, जन संघर्ष मंच की उषा कुमारी, संतोष, सोमनाथ, सर्व कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सुरेश गुढा, ओमप्रकाश, कृष्ण कुमार मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.