Move to Jagran APP

ब्लॉक समिति थानेसर के 11 सदस्यों ने थामा कांग्रेस का हाथ

ब्लॉक समिति थानेसर के 11 सदस्यों ने शनिवार को कांग्रेस के प्रत्याशी अशोक अरोड़ा को समर्थन दिया। 7बी एरिया में ब्लॉक समिति के सदस्य ओमप्रकाश पलवल की ओर से आयोजित चुनावी कार्यक्रम में कांग्रेस में शामिल होने वालों में उनके अतिरिक्त जसदेव किरमिच सुरजीत ईशाकपुर करतार दबखेड़ी प्रवीण शर्मा ज्योतिसर गुरचरण बाहरी चरणजीत सिंह जगजीत बराड़ अशोक कसेरला शिव सुंदर और ईश्वर शामिल हैं। जिप सदस्य राजेश बारना ने भी कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन देने का ऐलान किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Oct 2019 08:20 AM (IST)Updated: Mon, 14 Oct 2019 06:13 AM (IST)
ब्लॉक समिति थानेसर के 11 सदस्यों ने थामा कांग्रेस का हाथ
ब्लॉक समिति थानेसर के 11 सदस्यों ने थामा कांग्रेस का हाथ

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र: ब्लॉक समिति थानेसर के 11 सदस्यों ने शनिवार को कांग्रेस के प्रत्याशी अशोक अरोड़ा को समर्थन दिया। 7बी एरिया में ब्लॉक समिति के सदस्य ओमप्रकाश पलवल की ओर से आयोजित चुनावी कार्यक्रम में कांग्रेस में शामिल होने वालों में उनके अतिरिक्त जसदेव किरमिच, सुरजीत ईशाकपुर, करतार दबखेड़ी, प्रवीण शर्मा ज्योतिसर, गुरचरण बाहरी, चरणजीत सिंह, जगजीत बराड़, अशोक कसेरला, शिव सुंदर और ईश्वर शामिल हैं। जिप सदस्य राजेश बारना ने भी कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन देने का ऐलान किया। अरोड़ा ने इन सभी सदस्यों को पटका पहनाकर कांग्रेस में शामिल किया।

loksabha election banner

इसी के साथ-साथ कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय गैर शिक्षक कर्मचारी संघ कुंटिया के प्रधान सुनील कक्कड़ तथा कुवि मैस वर्कर एसासिएशन ने भी विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उनको समर्थन देने की घोषणा की। जनसभा में मैस कर्मचारी यूनियन के प्रधान सुभाष पारचा के नेतृत्व में ललन सिंह, महेश सुयाल, रामसागर, भीम सिंह, राम प्रकाश कश्यप, राम भजन, बच्चन सिंह, भुवन चंद पांडेय सहित कई लोगों ने कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की। जनसभा को पार्षद नरेंद्र वर्मा ने भी संबोधित किया और कहा कि कुंटिया कर्मचारियों के जितने काम अशोक अरोड़ा ने मंत्री रहते हुए करवाए हैं उतने आज तक कोई नही करवा सका। अशोक अरोड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर कर्मचारियों को पंजाब के समान वेतनमान दिया जाएगा और पुरानी पैंशन पॉलिसी बहाल करने के साथ इस राज में जिन कर्मचारियों को उत्पीड़न किया गया है वह समाप्त किया जाएगा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कर्मचारियों के विरूद्ध दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.