चुनाव चिह्न आबंटन पर गहमा-गहमी, एक ग्रुप के आब्जेक्शन के बाद तीन घंटे देरी से हुए जारी
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय गैर शिक्षक संघ (कुंटिया) कार्यकारिणी के चुनावों को लेकर अंतिम समय तक तीन प्रत्याशियों ने ही नामांकन वापस लिए हैं। ऐसे में अब कुंटिया के चुनावी मैदान में 44 उम्मीदवार डटे हैं।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय गैर शिक्षक संघ (कुंटिया) कार्यकारिणी के चुनावों को लेकर अंतिम समय तक तीन प्रत्याशियों ने ही नामांकन वापस लिए हैं। ऐसे में अब कुंटिया के चुनावी मैदान में 44 उम्मीदवार डटे हैं। कुंटिया पदाधिकारियों के लिए 23 प्रत्याशियों में किसी ने भी नाम वापस नहीं लिया है। सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न अलॉट कर दिए गए हैं, जबकि कार्यकारिणी सदस्यों लिए चुनावी मैदान में उतरे तीन प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए हैं। 16 कार्यकारिणी सदस्यों में से 12 में एक-एक नामांकन रहने पर निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। अब केवल चुनाव क्षेत्र नंबर पांच, छह, आठ और नौ में ही एक से ज्यादा प्रत्याशी होने पर मतदान होंगे।
सहायक चुनाव अधिकारी ओम प्रकाश ने बताया कि कार्यकारिणी सदस्यों के लिए तीन प्रत्याशियों के नामांकन वापस लिए जाने के बाद अब 44 प्रत्याशी मैदान में हैं। इन्हें चुनाव चिन्ह प्रदान कर दिए गए हैं। कर्ण सिंह ग्रुप के चुनाव चिह्न पर रार
कर्ण सिंह ग्रुप का शुरू से ही छतरी चुनाव निशान रहा है। रामकुमार गुर्जर ग्रुप की ओर से मांग की गई थी इस बार किसी को भी छतरी चुनाव निशान अलॉट ना किया जाए। इस पर कर्ण सिंह ग्रुप ने एतराज जताया और नियमानुसार चुनाव चिह्न अलॉट करने की मांग की। ऐसे में प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों से विचार-विमर्श के बाद तीन घंटे देरी से कर्ण सिंह ग्रुप को ही छतरी का निशान अलॉट किया गया। ग्रुप चेयरमैन रविद्र तोमर ने इसे अपनी पहली जीत बताया है। कक्कड़ ग्रुप को शेर और गुर्जर ग्रुप को साइकिल चुनाव चिह्न आबंटित किया गया है। कर्ण सिंह ग्रुप के यह प्रत्याशी मैदान में
पद नाम
प्रधान - भारत भूषण
वरिष्ठ उपप्रधान - सतपाल
उपप्रधान - आशा राम
महासचिव - संत कुमार
सहसचिव - तेजा सिंह
प्रेस सचिव - सतीश राणा
कोषाध्यक्ष - मोहिद्र पाल
--- कक्कड़ ग्रुप के प्रत्याशी
पद - नाम
प्रधान - नीलकंठ शर्मा
वरिष्ठ उपप्रधान - रणबीर टांक
उपप्रधान - राजेंद्र नेगी
महासचिव - यशपाल सैनी
सहसचिव - डॉ. अनिल भुक्कल
प्रेस सचिव - संदीप मैहला
कोषाध्यक्ष - अर्जुन सिंह ---
रामकुमार गुर्जर ग्रुप
पद - नाम
प्रधान - रामकुमार गुर्जर
वरिष्ठ उपप्रधान - भूषण कुमार
उपप्रधान - विष्णुनाथ
महासचिव - कृषण पांडे
सहसचिव - अनिल कुमार लोहट
प्रेस सचिव - रूपेश खन्ना
कोषाध्यक्ष - नरेंद्र सिंह