चुनाव आइकॉन अर्जुन अवार्डी अमित सरोहा जीत चुके हैं 21 अंतरराष्ट्रीय और 19 राष्ट्रीय पदक
भीम एवं अर्जुन अवार्डी अमित सरोहा प्रदेश के दिव्यांगों के लिए ही नहीं, बल्कि प्रत्येक युवा के लिए आइकॉन का काम कर रहे हैं। इस खिलाड़ी ने अब तक 21 अंतरराष्ट्रीय और 19 राष्ट्रीय पदक हासिल किए है। इस पैरा ओ¨लपियन अमित सरोहा के जोश जज्बे को सलाम करने के लिए और युवाओं को आम चुनाव में अपने वोट का प्रयोग करने के प्रति जागरुक करने के लिए चुनाव विभाग का स्टेट आइकॉन बनाने का भी काम किया है।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र: भीम एवं अर्जुन अवार्डी अमित सरोहा प्रदेश के दिव्यांगों के लिए ही नहीं, बल्कि प्रत्येक युवा के लिए आइकॉन का काम कर रहे हैं। इस खिलाड़ी ने अब तक 21 अंतरराष्ट्रीय और 19 राष्ट्रीय पदक हासिल किए है। इस पैरा ओ¨लपियन अमित सरोहा के जोश जज्बे को सलाम करने के लिए और युवाओं को आम चुनाव में अपने वोट का प्रयोग करने के प्रति जागरुक करने के लिए चुनाव विभाग का स्टेट आइकॉन बनाने का भी काम किया है।
जिला सोनीपत निवासी अर्जुन अवार्डी अमित सरोहा ने शुक्रवार को निर्वाचन कार्यालय की तरफ से राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सभागार में स्पीव कार्यक्रम के तहत बातचीत की। उन्होंने बचपन में हॉकी खेलने का जनून था। इस जनून के चलते हॉकी खेल में कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया, लेकिन परमात्मा को यह मंजूर नहीं था, वर्ष 2007 में एक सड़क दुर्घटना में रीढ़ की हड्डी के क्षतिग्रस्त होने से उनके सपने अधूरे से लगने लगे, लेकिन हौसले को कम नहीं होने दिया और वर्ष 2009 में पैरा ओ¨लपियन खेलों की जानकारी मिली। इसके बाद पैरा ओ¨लपियन के एथलेटिक्स खेल के लिए अपने आपको को तैयार किया। भीम और अर्जुन अवार्ड से नवाजे गए
अर्जुन अवार्डी अमित सरोहा को 2014 में भीम अवार्ड और 2013 में अर्जुन अवार्ड देकर सरकार की तरफ से सम्मानित किया जा चुका है। इस खिलाड़ी ने एथलेटिक्स खेल में वर्ष 2010 की एशियन गेम्स में सिल्वर, वर्ष 2014 में स्वर्ण और रजत तथा अभी हाल में वर्ष 2018 की एशियन गेम्स में एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक हासिल किया है। वर्ल्ड चैंपियनशिप कतर में वर्ष 2015 में सिल्वर पदक और वर्ष 2017 में लंदन वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर पदक हासिल किया है। चार खिलाड़ी तराशे
अमित सरोहा ने पैरा ओ¨लपिक के लिए चार युवा खिलाड़ियों को तरासने का काम किया और 5 खिलाडि़यों ने एशियन चैंपियनशिप में मैडल हासिल किए। अमित सरोहा ने स्वयं 2 एशियन रिकार्ड डिस्कश थ्रो और क्लब थ्रो में बनाने का काम किया। इस खिलाड़ी ने लंदन 2012 और वर्ष 2016 के पैरा ओ¨लपिक गेम्स में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करवाई है। अब तक 21 अंतर्राष्ट्रीय और 19 राष्ट्रीय पदक हासिल कर चुके है। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एक सामाजिक कार्य के लिए चुनाव विभाग हरियाणा के लिए स्टेट आइकॉन बनाने का काम किया है। अपने प्रतिद्वंदी की भी मदद करने के लिए आगे आए अर्जुन अवार्डी अमित सरोहा
अर्जुन अवार्डी अमित सरोहा का कहना है कि दुर्घटना ग्रस्त होने के बाद पैरा ओलम्पिक में उपलब्धि हासिल करने वाले देश के एकमात्र खिलाड़ी है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी खिलाड़ी धर्मवीर को भी प्रशिक्षण दिया और आर्थिक सहायता भी उपलब्ध करवाई, जिसके कारण खिलाड़ी धर्मवीर ¨सह ने उनके साथ एशियन खेलों में सिल्वर पदक हासिल किया है।