पेट्रोल पंप पर लूट का प्रयास, नाकाम होने पर बरसाई ईंटें
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : दीपावली पर पुलिस के असामाजिक तत्वों पर नकेल के दावे फेल नजर आए। रात को समय गुलजारी लाल नंदा मार्ग पर स्थित सुरेंद्र ¨सह एंड कंपनी के पेट्रोल पंप पर मोटरसाइकिल सवार युवकों ने लूट का प्रयास किया।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : दीपावली पर पुलिस के असामाजिक तत्वों पर नकेल के दावे फेल नजर आए। रात को समय गुलजारी लाल नंदा मार्ग पर स्थित सुरेंद्र ¨सह एंड कंपनी के पेट्रोल पंप पर मोटरसाइकिल सवार युवकों ने लूट का प्रयास किया। पुलिस का दावा था कि शहर में दीपावली पर सी¨लग प्लान के तहत नाके लगाए जाएंगे, मगर तीन बार आरोपित पेट्रोल पंप पर गए, जो पुलिस नाकों पर पकड़ में नहीं आए। पेट्रोल पंप कर्मियों ने सूझबूझ दिखाई और पंप के कार्यालय का दरवाजा नहीं खोला। जिससे आरोपित विफल रहे। गुस्साए आरोपितों ने ईंटें बरसाई और पेट्रोल पंप कार्यालय के शीशे टूट दिए। इसके पहले की कर्मचारी पुलिस को सूचना देते आरोपित फरार हो गए। पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात कैद हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच आरंभ कर दी है।
पेट्रोल पंप मालिक पाल ¨सह ने बताया कि रात 12 बजे से एक बजे के बीच मोटरसाइकिल सवार युवक आए। उन्होंने पेट्रोल पर बने कार्यालय व कमरे में मौजूद कर्मचारियों को कार्यालय खोलने के लिए कहा, लेकिन कर्मचारियों ने उन्हें पंप बंद होने की बात कही। उस समय तो वे युवक वापस चले गए, लेकिन थोड़ी देर के बाद वे फिर आए। जब वे तीसरी बार पंप पर आए तो उन्होंने गालियां दी और दरवाजा खोलने के लिए कहा। कर्मचारियों के दरवाजा न खोलने पर आरोपितों ने ईंटें बरसा दी। जिससे पंप पर बने कार्यालय और मोबिल ऑयल सेल केंद्र के शीशे टूट गए।
100 नंबर पर नहीं मिला फोन
कर्मचारियों का कहना है कि इसकी सूचना उन्होंने तुरंत पुलिस को देने के लिए पुलिस कंट्रोल रूम के 100 नंबर पर फोन किया। उस पर बार-बार घंटी जाने के बाद एक नंबर दबाने के लिए कहा गया, जिसके बाद फोन बंद हो गया। सुबह पहुंची जांच के लिए पुलिस
पंप संचालक पाल ¨सह ने बताया कि सुबह पुलिस जांच के लिए आई थी। जांच कर पुलिस कर्मी कुछ सबूत ले गए हैं। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की भी जांच की है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में पुलिस को मोटरसाइकिल नंबर भी मिला है। जिसके आधार पर जांच की जा रही है। पेट्रोल डलवाने आए थे आरोपित
सुभाष मंडी पुलिस चौकी प्रभारी सेवा ¨सह का कहना है कि युवक पंप पर पेट्रोल डलवाने के लिए आए थे, मगर रात को पंप बंद था और कर्मचारियों ने उसे नहीं खोला। जिससे गुस्साए युवकों ने ईंटे बरसाई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।