विद्यापीठ में हुई अंतरविद्यालय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भजनों की गूंज
गीता महोत्सव के अवसर पर जयराम विद्यापीठ में आयोजित अंतरविद्यालय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों और अध्यापकों में भारी उत्साह देखने को मिला। गीता जयंती सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन कमेटी की संयोजिका अंजू अग्रवाल एवं मीडिया प्रभारी राजेश सिगला ने बताया कि विद्यापीठ में आयोजित सभी प्रतियोगिताएं गीता तथा भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं पर आधारित हैं।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : गीता महोत्सव के अवसर पर जयराम विद्यापीठ में आयोजित अंतरविद्यालय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों और अध्यापकों में भारी उत्साह देखने को मिला। गीता जयंती सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन कमेटी की संयोजिका अंजू अग्रवाल एवं मीडिया प्रभारी राजेश सिगला ने बताया कि विद्यापीठ में आयोजित सभी प्रतियोगिताएं गीता तथा भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं पर आधारित हैं। इनमें भारतीय संस्कृति एवं संगीत को प्राथमिकता दी गई है। तीसरे दिन भजन प्रतियोगिता में भारी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में यूनिवर्सिटी सीनियर सैकेंडरी मॉडल स्कूल तथा गुरुकुल कुरुक्षेत्र ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि श्रीमति केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल, विजडम वर्ल्ड तथा गीता निकेतन विद्यालय ने दूसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने बताया भजन प्रतियोगिता में गीता गर्ल्ज स्कूल, सहारा स्कूल तथा यूनिक शिक्षा निकेतन ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में महंत प्रभात पुरी स्कूल, संजय गांधी स्कूल, एसएमबी गीता स्कूल, दा मिलेनियम स्कूल तथा दून पब्लिक स्कूल को सांत्वना पुरस्कार मिला। भजन प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की संगीत व नृत्य विभाग की अध्यक्षा प्रो. डॉ. शुचिस्मिता शर्मा, प्रो. अशोक शर्मा तथा डॉ. मुनीष कुमार ने निर्णायक मंडल की भूमिका अदा की।