आज पूरे प्रदेश में मनोहर वातावरण : डॉ. पवन
लाडवा के विधायक डॉ. पवन सैनी ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में मनोहरी हवा चल रही है। हर कोई प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नीतियों से प्रभावित है। जनता ने दोबारा से मनोहर लाल को सत्ता सौंपने का मन बना लिया है। लाडवा विधानसभा सीट को जीतकर वे मुख्यमंत्री की झोली में डालेंगे।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : लाडवा के विधायक डॉ. पवन सैनी ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में मनोहरी हवा चल रही है। हर कोई प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नीतियों से प्रभावित है। जनता ने दोबारा से मनोहर लाल को सत्ता सौंपने का मन बना लिया है। लाडवा विधानसभा सीट को जीतकर वे मुख्यमंत्री की झोली में डालेंगे।
वह लाडवा हलके के गांवों में चुनाव प्रचार के दौरान मतदाताओं को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने थीम पार्क में आयोजित विजय संकल्प रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच सांझा किया।
डॉ. पवन सैनी ने कहा कि वह डॉक्टर हैं। उन्हें सभी की बीमारियों के बारे में पता है। इस समय जजपा-इनेलो तो कोमा में हैं और कांग्रेस वेंटिलेटर पर चल रही है। कांग्रेस इससे नहीं उठ जाएगी, क्योंकि कार्यकर्ता उसे खत्म करने पर तूल गए हैं। कांग्रेस की आपसी फूट के बारे में हर कोई जानता है।