डॉ. एसी नागपाल बने तीसरी बार सीनियर सिटीजन फोरम के अध्यक्ष
कुरुक्षेत्र : डॉ. एसी नागपाल को सीनियर सिटीजन फोरम का तीसरी बार अध्यक्ष बनाया गया है। सेक्टर-13 स्थित सीनियर सिटीजन फोरम में हुई वार्षिक बैठक में सर्वसम्मति से फोरम का चुनाव किया गया।
कुरुक्षेत्र : डॉ. एसी नागपाल को सीनियर सिटीजन फोरम का तीसरी बार अध्यक्ष बनाया गया है। सेक्टर-13 स्थित सीनियर सिटीजन फोरम में हुई वार्षिक बैठक में सर्वसम्मति से फोरम का चुनाव किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष डॉ. नागपाल को बनाया गया। अध्यक्ष को ही अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति की अधिकार दिया गया। ओपी बत्ता ने फोरम का वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। पीके ¨सगला ने 2 वर्ष की गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर फोरम के उपाध्यक्ष ओपी गुलियानी ने धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया। इस मौके पर मुरारी लाल अग्रवाल, बलबीर ¨सह बनवाला, सुरेंद्र गोयल, सीपी गुप्ता, नंद लाल गर्ग, धर्मवीर हुड्डा, इकबाल ¨सह वडैच, संत लाल बठला, शिव कुमार शर्मा मौजूद थे।