Move to Jagran APP

लोकसभा चुनावों के नतीजों से निराश न हों कार्यकर्ता : दिग्विजय

इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष जजपा नेता दिग्विजय चौटाला ने कहा कि कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर मेहनत करनी होगी। अभी तक का पार्टी का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। वे जनता के अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Tue, 04 Jun 2019 08:56 AM (IST)Updated: Tue, 04 Jun 2019 08:56 AM (IST)
लोकसभा चुनावों के नतीजों से निराश न हों कार्यकर्ता : दिग्विजय
लोकसभा चुनावों के नतीजों से निराश न हों कार्यकर्ता : दिग्विजय

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष जजपा नेता दिग्विजय चौटाला ने कहा कि कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर मेहनत करनी होगी। अभी तक का पार्टी का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। वे जनता के अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं। पार्टी को बूथ लेवल पर मजबूत करना जरूरी है। जिसका पूरा दारोमदार कार्यकर्ताओं पर है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों और विधानसभा चुनावों के नतीजों में अंतर होता है। वे सोमवार को लुखी स्थित जजपा नेता डॉ.जसविद्र खेहरा के निवास पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले वे कार्यकर्ता राहुल नैन के निधन पर शोक व्यक्त करने गांव नंदुखेड़ा भी पहुंचे।

loksabha election banner

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि लोकसभा के नतीजों से कार्यकर्ताओं को निराश होने की आवश्यकता नहीं है। विधानसभा चुनावों में जननायक जनता पार्टी बहुमत से प्रदेश में सरकार बनाएगी। प्रदेश में जननायक जनता पार्टी की सरकार बनने पर युवाओं के लिए गांव स्तर पर जिम व खेल के मैदान बनाए जाएंगे। जसविद्र खेहरा ने दिग्विजय चौटाला को सिरोपा और तलवार भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रोफेसर रणधीर सिंह, डॉ. अजमेर सिंह मलिक, सूबे सिंह, जोगध्यान, कुलदीप जखवाला, डॉ. मेजर सिंह, योगेश शर्मा, सूखा सिंह, करनैल सिंह, कश्मीर सिंह, राहुल कौशिक, नीरज कौशिक, बलकार चिब्बा मौजूद रहे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.