30 सालों से गंदा पानी वापस जा रहा था ब्रह्मासरोवर में : सुधा
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : विधायक सुभाष सुधा ने अहम रहस्य से पर्दा उठाते हुए कहा कि पिछ
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : विधायक सुभाष सुधा ने अहम रहस्य से पर्दा उठाते हुए कहा कि पिछले 30 से ब्रह्मासरोवर के पानी के निकासी का गंदा पानी फिर से ब्रह्मासरोवर में वापस आ रहा था, इससे लोगों की आस्था को ठेस पहुंच रही थी। इस पूरे मामले की रिपोर्ट ¨सचाई विभाग और संबंधित विभागीय अधिकारियों ने मौके पर निरीक्षण के दौरान संज्ञान में लाई है। यह सुनकर और मौके को देखकर सभी दंग रह गए। लेकिन अब पर्यटकों और शहरवासियों के सपने को पूरा करने के लिए ब्रह्मासरोवर में निरंतर स्वच्छ जल प्रोजेक्ट को 5 सितंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।
सोमवार को ज्योतिसर भाखड़ा नहर से ब्रह्मासरोवर तक ¨नरतर जल प्रवाह प्रोजेक्ट का निरीक्षण करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले विधायक सुभाष सुधा ने ब्रह्मासरोवर वीवीआईपी घाट के सामने, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, हर्बल पार्क और ज्योतिसर भाखड़ा नहर में पाइप लाइन बिछाने के कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान जहां तेजी और गुणवता से कार्य करने पर ¨सचाई विभाग के अधिकारियों की पीठ थपथपाई वहीं कई विभागों के अधिकारियों को लापरवाही बरतने पर फटकार लगाई और प्रोजेक्ट कार्य में तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए।
गंदा पानी जा रहा था ब्रह्मासरोवर में
जब विधायक सुभाष सुधा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में निरंतर जल प्रवाह का निरीक्षण कर रहे थे, तब मौके पर एसडीओ विनोद कुमार ने एक रहस्य से पर्दा उठाते हुए कहा कि पिछले कई सालों से ब्रह्मासरोवर से निकलने वाला गंदा पानी का बहाव उसी तरफ था जहां से स्वच्छ जल का पानी ब्रह्मासरोवर में आ रहा था। इस प्रकार ब्रह्मासरोवर गंदे पानी के निकासी के पुख्ता प्रबंध नहीं थे। मौके पर रवि बतान, बलबीर ¨सह, जगमोहन, राजू सेठी सहित आदि मौजूद थे।