Move to Jagran APP

धान की सीधी बिजाई किसानों के लिए फायदेमंद : अश्विनी

ृषि विज्ञान केंद्र के कृषि विशेषज्ञ डा. अश्विनी कुमार ने कहा कि धान की सीधी बिजाई किसान के लिए फायदेमंद है। धान की सीधी बिजाई करने से पानी की बचत के साथ-साथ फसल पर खर्च भी कम होता है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Jul 2021 07:28 AM (IST)Updated: Sun, 25 Jul 2021 07:28 AM (IST)
धान की सीधी बिजाई किसानों के लिए फायदेमंद : अश्विनी

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि विशेषज्ञ डा. अश्विनी कुमार ने कहा कि धान की सीधी बिजाई किसान के लिए फायदेमंद है। धान की सीधी बिजाई करने से पानी की बचत के साथ-साथ फसल पर खर्च भी कम होता है। फसल पर खर्च कम होने से किसान की आमदनी में बढ़ोतरी होती है। वह शनिवार को गांव पिडारसी में अग्रणी किसान जोगिद्र सिंह के खेतों में सीधी बिजाई की गई धान की फसल का मुआयना करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि सीधी बिजाई को लेकर ज्यादा से ज्यादा किसानों को आगे आना होगा। उन्होंने अन्य किसानों को भी जोगिद्र सिंह से प्रेरणा लेने की बात कही। इस मौके पर डा. एमके सिंह और अन्य किसान भी मौजूद रहे।

loksabha election banner

सुरेंद्र सिंह बने दि हरियाणा शहरी परिवहन समिति कल्याण संघ के चेयरमैन

संवाद सहयोगी, पिपली : दि हरियाणा शहरी परिवहन समिति कल्याण संघ जिला कुरुक्षेत्र की बैठक पूर्व प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र सांगवान की अध्यक्षता में जाट धर्मशाला में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। सुरेंद्र सिंह को चेयरमैन, सतिद्र रामगढ़ को जिला प्रधान, राम सिंह को उप प्रधान, जोगेंद्र सिंह को कोषाध्यक्ष, जरनैल सिंह को सचिव, सुशील को सह सचिव, जोगेंद्र सैनी व पवन को सलाहकार चुना गया, जबकि दरबारा सिंह, सत्यवान ढुल को कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया। बैठक में स्कीम 2016 के संशोधन बारे और परिवहन समिति की समस्याओं के बारे में विचार विमर्श किया गया। बैठक में गुरमीत सिंह, जयपाल, तेजपाल, हरबंस सिंह, बलजीत सिंह व नरेंद्र सहित अन्य लोग यहां मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.