विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana News: जजपा नेता दुष्यंत चौटाला को भाई दिग्विजय ने दिया झटका! कुरुक्षेत्र सीट से चुनाव लड़ने का किया इंकार

Published: Fri, 19 Apr 2024 08:30 PM (IST)Updated: Fri, 19 Apr 2024 08:37 PM (IST)

जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह कुरुक्षेत्र सीट ...और पढ़ें

Haryana News: Haryana News: जजपा नेता दुष्यंत चौटाला को भाई दिग्विजय ने दिया झटका
Haryana News: Haryana News: जजपा नेता दुष्यंत चौटाला को भाई दिग्विजय ने दिया झटका

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। (Haryana Lok Sabha Election 2024 Hindi News) जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि कुरुक्षेत्र के चुनावी रण में जजपा लोकल उम्मीदवार को उतारेगी। यह कुरुक्षेत्र का दुर्भाग्य रहा है कि अब तक यहां से ज्यादातर बाहरी प्रत्याशी ही सांसद बनते आए हैं। जो चुनाव जीतकर पांच साल तक जनता के बीच से गायब रहते हैं।

इसलिए जननायक जनता पार्टी स्थानीय उम्मीदवार को ही चुनाव मैदान में उतारेगी, ताकि वह चुनाव जीतकर जनता के बीच में रहकर जनता की सेवा कर सके। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला (Digvijay Chautala) जजपा के शहरी जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी योगेश शर्मा के कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

दिग्विजय सिंह चौटाला का पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

योगेश शर्मा के कार्यालय पहुंचने पर दिग्विजय सिंह चौटाला का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि देवीलाल कहा करते थे कि मेरी कोई जाति नहीं है, मैं कमेरा हूं मेरी लड़ाई लुटेरों से हैं। इस मौके पर जजपा जिलाध्यक्ष कुलदीप जखवाला, जसविंदर खैहरा, जसबीर पंजेटा, देवेंद्र राणा, सूर्यांश शर्मा, वीरेंद्र, रिकी नंदा, हेमंत परुथी, अनिल ढुल, संजीव गांधी ज्योतिसर, महिंदर मलिक मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: Haryana News: 'न टेंट में खाना मिलेगा, न बाहर चप्पल'; पूर्व सीएम मनोहर लाल ने कांग्रेस पर कसा तंज

आज भी दुष्यंत की चाबी मजबूत-दिग्विजय

वहीं लाडवा में दिग्विजय चौटाला ने कार्यकर्ताओं से कहा कि किसी के बहकावे में न आए। आज भी दुष्यंत की चाबी मजबूत है और प्रदेश में सत्ता परिवर्तन का दम रखती है, इसलिए एकजुट हो जाए और पार्टी के लिए कार्य करें। जल्द ही पार्टी द्वारा कुरुक्षेत्र लोकसभा प्रत्याशी कर देगी।

आपने किसी के बहकावे में न आकर केवल चाबी याद रखनी और अधिक से अधिक पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाकर पार्टी को मजबूत बनाना है। दिग्विजय चौटाला लाडवा-जैनपुर मार्ग पर स्थित जजपा कार्यकर्ता के कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

इससे पूर्व लाडवा में पहुंचने पर जजपा के युवा हलका अध्यक्ष साहिल अड़ान, प्रदेश महासचिव जोगध्यान लाडवा, जितेंद्र चौधरी, विक्रम मुरादनगर सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ देकर व फूल मालाओं से दिग्विजय चौटाला का स्वागत किया।

यह भी पढ़ें: Haryana News: मिड-डे मील में अब बच्चों को मिलेंगे ताजी सब्जियां और सलाद, सरकारी स्कूलों में बनेंगे हर्बल पार्क