बच्चियों के दुष्कर्मियों को फांसी देने की मांग
उकलाना कांड के विरोध में महिलाओं ने रोष प्रदर्शन निकाला संवाद सहयोगी, शाहाबाद : उकल
उकलाना कांड के विरोध में महिलाओं ने रोष प्रदर्शन निकाला
संवाद सहयोगी, शाहाबाद : उकलाना कांड के विरोध में बड़ी संख्या में महिलाओं ने रोष प्रदर्शन निकालकार बच्चियों से दुष्कर्म करने वाले आरोपियों को फांसी दिए जाने की मांग की। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। महिलाओं का नेतृत्व कर रही प्रवेश कुमारी ने कहा कि जिन बच्चियों को हम कंजकों के रूप में पूजते हैं, लेकिन कलियुग के द¨रदे शैतान की तरह उनके शरीरों को नोंचते हैं इसलिए ऐसे द¨रदों को फांसी की सजा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उकलाना में छह वर्ष की बच्ची के साथ यही शर्मनाक घटना हुई है, लेकिन आज तक उसका आरोपी पकड़ा नहीं गया है। जो पुलिस की कार्यशाली पर प्रश्नचिह्न है। इस तरह के आरोपियों व अपराधिक तत्वों का समाज को भी पूरी तरह से बॉयकॉट करना चाहिए। समाजसेवी सुरेंद्र जैन ने नारी शक्ति की तरफ से बच्चियों से बलात्कार करने वालों के लिए फांसी का कानून बनाए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक इस तरह के द¨रदे फांसी पर नहीं लटकते। तब तक तब तक सुधार नहीं हो सकता। रोष प्रदर्शन यहां के देवी मंदिर से शुरू होकर बालभवन रोड, पुरानी सब्जी मंडी, कमेटी बाजार, सिविल अस्पताल रोड, जीटी रोड से होते हुए तहसील पहुंचा जहां पर नारी शक्ति ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर निशा ठुकराल, रजनी देवी, निर्मला, तेजो देवी, रीतो, करतारी, कृष्णा, गीता, पूजा रानी ऊषा देवी, प्रेमिका साहनी, कैलाशो देवी, संतोष देवी, शीला देवी, अंजु, वीना आनंद, प्रेम रानी, राजो देवी, गुरमेजो देवी, नारायणी देवी, स¨लद्रो देवी,शिक्षा देवी, सोनिया, करतारी शामिल थीं।