Move to Jagran APP

कंप्यूटर साइंस विषय में दयानंद महिला महाविद्यालय ने प्रथम स्थान

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : दयानंद महिला महाविद्यालय में उच्चतर शिक्षा विभाग के सहयोग से अ

By JagranEdited By: Published: Thu, 08 Feb 2018 12:53 AM (IST)Updated: Thu, 08 Feb 2018 12:53 AM (IST)
कंप्यूटर साइंस विषय में दयानंद महिला महाविद्यालय ने प्रथम स्थान
कंप्यूटर साइंस विषय में दयानंद महिला महाविद्यालय ने प्रथम स्थान

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :

loksabha election banner

दयानंद महिला महाविद्यालय में उच्चतर शिक्षा विभाग के सहयोग से आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में कंप्यूटर साइंस विषय में दयानंद महिला महाविद्यालय ने प्रथम स्थान तथा डीएवी कॉलेज, यमुनानगर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। भौतिकी विषय में प्रथम स्थान राजकीय महाविद्यालय छछरौली, द्वितीय स्थान दयानंद महिला महाविद्यालय तथा तृतीय स्थान मुकुंदलाल नेशनल कॉलेज, यमुनानगर ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्यातिथि डीएवी कॉलेज पूंडरी के प्राचार्य डॉ. सुभाष तंवर ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।

महाविद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में भूगोल विषय में जीएनजी कॉलेज यमुनानगर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रसायन शास्त्र में प्रथम स्थान पर दयानंद महिला महाविद्यालय कुरुक्षेत्र, द्वितीय स्थान मुकुंदलाल नेशनल कॉलेज यमुनानगर तथा तृतीय स्थान पर डीएवी ग‌र्ल्ज कॉलेज यमुनानगर रहे।। मनोविज्ञान विषय में प्रथम स्थान दयानंद महिला महाविद्यालय, कुरुक्षेत्र तथा द्वितीय स्थान डीएवी महिला कॉलेज यमुनानगर का रहा। वनस्पतिशास्त्र विषय में प्रथम स्थान आर्य कन्या महाविद्यालय शाहाबाद, द्वितीय स्थान जीएनजी कॉलेज यमुनानगर तथा तृतीय स्थान डीएवी महिला कॉलेज यमुनानगर ने हासिल किया। जीवविज्ञान में प्रथम स्थान डीएवी महिला कॉलेज यमुनानगर तथ द्वितीय स्थान राजकीय महाविद्यालय छछरौली ने प्राप्त किया। डॉ. मुख्यातिथि डॉ. सुभाष तंवर ने बधाई देते हुए अपने संभाषण में दिन-प्रतिदिन वैज्ञानिक क्षेत्र में उत्तरोत्तर विकास करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि विज्ञान हमें तर्कशील, संवेदनशील बनाता है और समाज से जोड़ता है। महाविद्यालय प्राचार्या ने मुख्यातिथि को स्मृतिचिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। अंत में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनीता गुप्ता ने इस आयोजन की संयोजिका डॉ. उर्मिल पंघाल एवं सह-संयोजिका आशा मलिक ने सभी का स्वागत किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.