भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार खत्म हुआ
जय ओंकार सेवाश्रम के अध्यक्ष भाजपा नेता स्वामी संदीप ओंकार ने शहर की नंद कालोनीे में जनसभा कर भाजपा की नीतियों का प्रचार किया। उन्होंने डोर टू डोर जाकर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।
संवाद सहयोगी, पिहोवा: जय ओंकार सेवाश्रम के अध्यक्ष भाजपा नेता स्वामी संदीप ओंकार ने शहर की नंद कालोनीे में जनसभा कर भाजपा की नीतियों का प्रचार किया। उन्होंने डोर टू डोर जाकर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। ओंकार ने कहा कि विपक्षी पार्टियां महज झूठ का पुलिदा है। गैर भाजपा सरकारों के लगभग 50 साल के राज में प्रदेश से अमन चैन गायब रहा तथा गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार, परिवारवाद तथा जातिवाद का बोलबाला रहा। आज भाजपा के राज में आम आदमी सुकून महसूस कर रहा है। यही कारण है कि हर प्रदेशवासी एक बार फिर भाजपा सरकार के नारे को बुलंद करते हुए भाजपा के साथ खड़ा है। संदीप ओंकार ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की दोबारा ताजपोशी के लिए हमें प्रदेश विरोधी ताकतों से डटकर लड़ना होगा।