Move to Jagran APP

कांग्रेसी नेता सुनील राजपाल ने थामा भाजपा का दामन

कांग्रेसी नेता सुनील राजपाल ने थानेसर विधायक सुभाष सुधा की अगुवाई में भाजपा का दामन थाम लिया है। राजपाल ने वार्ड-24 से पार्षद का चुनाव लड़ा था। विधायक सुभाष सुधा ने बुधवार को सेक्टर-7 आवास कार्यालय पर कार्यक्रम में उनका स्वागत किया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Jan 2021 05:48 AM (IST)Updated: Thu, 14 Jan 2021 05:48 AM (IST)
कांग्रेसी नेता सुनील राजपाल ने थामा भाजपा का दामन

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कांग्रेसी नेता सुनील राजपाल ने थानेसर विधायक सुभाष सुधा की अगुवाई में भाजपा का दामन थाम लिया है। राजपाल ने वार्ड-24 से पार्षद का चुनाव लड़ा था। विधायक सुभाष सुधा ने बुधवार को सेक्टर-7 आवास कार्यालय पर कार्यक्रम में उनका स्वागत किया।

loksabha election banner

विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि थानेसर सहित जिले में भाजपा लगातार मजबूत बन रही है। दूसरी पार्टियों के नेता व कार्यकर्ता भाजपा में शामिल होने के लिए उतावले हैं। भाजपा सरकार में प्रदेश में एक समान विकास कार्य कराए जा रहे हैं। हलके में विकास कार्यों के पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए गए हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की नीतियों और ईमानदारी से सभी प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि थानेसर हलका के किसी भी कांग्रेस नेता के पास कोई मुद्दा नहीं है। वे लोगों को बरगलाने के सिवाय कुछ नहीं करते। इस मौके पर भाजपा नेता डीपी चौधरी, पार्षद पंकज शर्मा, पार्षद विशाल शर्मा, पार्षद नितिन बाली, युवा नेता साहिल सुधा व मुल्तान सभा के अध्यक्ष प्रदीप झांब मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.