Move to Jagran APP

नवनियुक्त प्रधान को अकाली दल के पदाधिकारियों ने दी बधाई

जागरण संवाददाता कुरुक्षेत्र दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के नवनियुक्त प्रधान मनजिदर सिंह सिरसा को सिरोपा भेंट कर शिरोमणि अकाली दल हरियाणा ने बधाई दी है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Mar 2019 09:33 AM (IST)Updated: Tue, 19 Mar 2019 09:33 AM (IST)
नवनियुक्त प्रधान को अकाली दल के पदाधिकारियों ने दी बधाई
नवनियुक्त प्रधान को अकाली दल के पदाधिकारियों ने दी बधाई

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के नवनियुक्त प्रधान मनजिदर सिंह सिरसा को सिरोपा भेंट कर शिरोमणि अकाली दल हरियाणा ने बधाई दी है। सिरोपा भेंट करने वाले प्रतिनिधिमंडल ने मनजिदर सिंह सिरसा को प्रधान बनाए जाने पर शिरोमणि अकाली दल के सरपरस्त प्रकाश सिंह बादल और राष्ट्रीय प्रधान सुखबीर सिंह बादल का भी आभार जताया है। शिरोमणि अकाली दल हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष शरणजीत सिंह सोथा ने कहा कि मनजिदर सिंह सिरसा ने हमेशा सिख पंथ की उन्नति के लिए कार्य किया है। सिखों पर हुए अत्याचार के खिलाफ भी उन्होंने आवाज को बुलंद किया है।शिरोमणि अकाली दल हरियाणा के प्रदेश प्रवक्ता कंवलजीत सिंह अजराना ने कहा कि सिख पंथ के लिए मनजिदर सिंह सिरसा द्वारा किए जा रहे कार्यों से उनकी एक अलग पहचान बनी है। पार्टी के हरियाणा वरिष्ठ उपप्रधान तजिदरपाल सिंह ढिल्लो ने कहा कि शपथ समारोह के बाद डीएसजीपीसी के नवनियुक्त प्रधान एवं विधायक मनजिदर सिंह सिरसा का धर्मनगरी में कार्यक्रम कर भव्य अभिनंदन किया जाएगा। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुखदेव सिंह गोबिदगढ़, हरियाणा की प्रदेशाध्यक्षा बीबी रविदर कौर, प्रधान महासचिव सुखबीर सिंह मांडी, बुद्विजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष प्रो.आरएस भट्टी मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.