Move to Jagran APP

सन्निहित सरोवर पर तीर्थ पुरोहित पर हमला, पुलिस को सौंपी शिकायत

एक युवक ने सन्निहित सरोवर पर तीर्थ पुरोहित पर डंडे से हमला कर दिया। इसमें तीर्थ पुरोहित को कमर और चेहरे पर चोटें आई हैं। इसके बाद उसे एलएनजेपी अस्पताल लाया गया। तीर्थ पुरोहित ने पुलिस को शिकायत भी सौंपी हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Apr 2019 08:21 AM (IST)Updated: Sun, 21 Apr 2019 08:21 AM (IST)
सन्निहित सरोवर पर तीर्थ पुरोहित पर हमला, पुलिस को सौंपी शिकायत
सन्निहित सरोवर पर तीर्थ पुरोहित पर हमला, पुलिस को सौंपी शिकायत

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : एक युवक ने सन्निहित सरोवर पर तीर्थ पुरोहित पर डंडे से हमला कर दिया। इसमें तीर्थ पुरोहित को कमर और चेहरे पर चोटें आई हैं। इसके बाद उसे एलएनजेपी अस्पताल लाया गया। तीर्थ पुरोहित ने पुलिस को शिकायत भी सौंपी हैं।

loksabha election banner

घायल तीर्थ पुरोहित राकेश गोस्वामी ने बताया कि वे शुक्रवार को सन्निहित सरोवर पर गया था। यहां पर वह कुछ ब्राह्मणों से बात कर रहा था। इतने में दूर बैठा एक युवक उनकी तरफ दौड़ कर आया और उस पर डंडे बरसाने लगा। लोगों ने उसे युवक से बचाया। इसके बाद उन्हें एलएनजेपी अस्पताल लाया गया। राकेश गोस्वामी ने कहा कि कई गुंडातत्व लोग सन्निहित सरोवर पर बैठे रहते हैं। वे श्रद्धालुओं और साधुओं पर भी हमला कर चुके हैं। इसके अलावा कुछ लोग तीर्थ पर शराब पीकर श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंचा रहे हैं। प्रशासन को चाहिए कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करे। साथ ही जिस प्रकार ब्रह्मसरोवर पर पर्यटन पुलिस की चौकी खोली गई है। वैसी ही चौकी सन्निहित सरोवर पर भी खोली जाए, ताकि यहां गुंडातत्वों की बढ़ रही गतिविधियों को रोका जा सके। गौरतलब है कि इससे पहले राष्ट्रीय हिदू वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिनारायण गिरि भी सन्निहित सरोवर पर शराब और नशीले पदार्थो की बिक्री को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख चुके हैं। सुभाष मंडी चौकी प्रभारी कुलदीप ने बताया कि उनके पास शिकायत आ चुकी है, जिसकी पड़ताल की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.