गांव ¨सहपुरा के स्वर्गधाम में चलाया सफाई अभियान
ग्रामीण स्वर्गधाम सुधार संगठन हरियाणा के पदाधिकारियों ने बुधवार को गांव ¨सहपुरा के स्वर्गधाम में सफाई अभियान चलाया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 22 Aug 2018 05:57 PM (IST)Updated: Wed, 22 Aug 2018 05:57 PM (IST)
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : ग्रामीण स्वर्गधाम सुधार संगठन हरियाणा के पदाधिकारियों ने बुधवार को गांव ¨सहपुरा के स्वर्गधाम में सफाई अभियान चलाया। ग्रामीणों ने स्वर्गधाम में खड़ी घास व झाड़ियों को काटकर सफाई की। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष मिहां ¨सह रंगा ने कहा कि सफाई के साथ-साथ पौधरोपण भी करना चाहिए। संगठन के प्रदेश सचिव संजीव कुमार ने कहा कि संगठन का उद्देश्य पूरे हरियाणा के स्वर्गधामों में सफाई और पौधरोपण करना है। इस सफाई अभियान में रमेश कुमार रंगा, सोनू कुमार, गुरप्रीत ¨सह, अमरीक ¨सह व अन्य लोग उपस्थित रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें