Move to Jagran APP

ड्यूटी से नदारद मिलने पर 13 सफाई कर्मचारियों को किया गैर हाजिर

वार्ड नंबर 14 स्थित केशव विहार के पास गंदगी पडे़ होने की शिकायत मिलने पर पालिका प्रधान अशोक ¨सगला ने मौके का औचक निरीक्षण किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Aug 2018 12:21 AM (IST)Updated: Sun, 26 Aug 2018 12:21 AM (IST)
ड्यूटी से नदारद मिलने पर 13 सफाई कर्मचारियों को किया गैर हाजिर

पिहोवा, संवाद सहयोगी : वार्ड नंबर 14 स्थित केशव विहार के पास गंदगी पडे़ होने की शिकायत मिलने पर पालिका प्रधान अशोक ¨सगला ने मौके का औचक निरीक्षण किया। वास्तव में ही गंदगी के ढेर लगे हुए थे।

loksabha election banner

हन्नु चक्रपाणी, रवि ¨जदल, रिषि पाल, डॉ. अश्वनी ने बताया कि केशव विहार के पास बनी मार्केट में गंदगी के ढेर लगे रहते है। जिससे वहां बीमारियां फैलने का भय बना हुआ था। कई बार शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नही हुई लिहाजा उन्होंने पालिका प्रधान अशोक ¨सगला को मामले से अवगत कराया। पालिका प्रधान ने इस पर संज्ञान लिया तो 13 सफाई कर्मचारी मौके से नदारद मिले। ¨सगला ने कार्रवाई करते हुए 13 सफाई कर्मियों को नदारद मिलने पर गैर हाजिर कर दिया। नपा प्रधान अशोक ¨सगला ने कहा कि इस एरिया से गंदगी को लेकर कई बार शिकायत आई थी। वहां सफाई करने के लिए कर्मियों को आदेश दिए गए थे। लेकिन सफाई कर्मी अपनी ड्यूटी से नदारद मिले। जिन्हें गैर हाजिर कर दिया गया। इस मौके पर वार्ड 14 के पार्षद पलविन्द्र पम्मा, योगेश लक्की, हन्नु चक्रपाणी, रवि ¨जदल मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.