Move to Jagran APP

कृष्ण बेदी के मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार बनने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

पूर्व राज्यमंत्री कृष्ण बेदी को मुख्यमंत्री मनोहर लाल का राजनीतिक सलाहकार बनाया गया है। जिस पर शाहाबाद के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त किया है। कार्यकर्ताओं ने नपा प्रधान बलदेव राज चावला विक्रम अटवान कमल शर्मा मुलख राज गुंबर अरूण कंसल राजू चावला राज सतीजा सुमित चड्डा सरपंच सरबजीत कलसानी ने कहा कि यह सरकार का दूरर्दिशतापूर्ण निर्णय है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 28 Nov 2019 06:10 AM (IST)Updated: Thu, 28 Nov 2019 06:10 AM (IST)
कृष्ण बेदी के मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार बनने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार
कृष्ण बेदी के मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार बनने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

संवाद सहयोगी, शाहाबाद : पूर्व राज्यमंत्री कृष्ण बेदी को मुख्यमंत्री मनोहर लाल का राजनीतिक सलाहकार बनाया गया है। जिस पर शाहाबाद के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त किया है। कार्यकर्ताओं ने नपा प्रधान बलदेव राज चावला, विक्रम अटवान, कमल शर्मा, मुलख राज गुंबर, अरूण कंसल, राजू चावला, राज सतीजा, सुमित चड्डा, सरपंच सरबजीत कलसानी ने कहा कि यह सरकार का दूरर्दिशतापूर्ण निर्णय है। इस निर्णय से उत्साहित शाहाबाद से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पूर्व राज्यमंत्री कृष्ण बेदी की अगुवाई में चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री की कोठी पर पहुंचे और मुख्यमंत्री का स्वागत किया। वहीं इससे पूर्व मंगलवार रात को जब कृष्ण बेदी को राजनीतिक सलाहकार बनाने का निर्णय आया तो कार्यकर्ता राज्यमंत्री के शाहाबाद स्थित आवास पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने कृष्ण बेदी को पुष्प मालाओं से लाद दिया और ढोल की थाप पर भंगड़ा डाला। खूब आतिशबाजी की गई और सभी ने एक दूसरे को बधाई दी। वहीं पूर्व राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बड़ी जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है और जिसका निर्वाह वह कर्तव्य निष्ठा से करेंगे। हरियाणा प्रदेश का चहुंमुखी व समान विकास करना हरियाणा सरकार का लक्ष्य है और इसी सोच के साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल काम कर रहे हैं। इस अवसर पर नपा प्रधान बलदेव राज चावला, मुलख राज गुंबर, अरूण कंसल, उमेश बत्तरा, विक्रम अटवान, कर्णराज सिंह तूर, चेतन बुद्धिराजा, नीटू राणा, सरबजीत कलसानी, गौरव बुद्धिराजा, सुमित चड्डा मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.