Move to Jagran APP

सरकार के खिलाफ कर्मचारी संगठनों से एकजुट होने का आह्वान

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : सर्व कर्मचारी संघ ने सभी कर्मचारी संगठनों से सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Nov 2018 12:12 AM (IST)Updated: Mon, 19 Nov 2018 12:12 AM (IST)
सरकार के खिलाफ कर्मचारी संगठनों से एकजुट होने का आह्वान
सरकार के खिलाफ कर्मचारी संगठनों से एकजुट होने का आह्वान

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : सर्व कर्मचारी संघ ने सभी कर्मचारी संगठनों से सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार सभी विभागों का निजीकरण करने पर तुली हुई है। कर्मचारियों विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने पर कर्मचारियों पर तानाशाही रवैया अपनाकर अत्याचार किए जा रहे हैं। अब समय आ गया है कि सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों को लेकर सभी संगठन एक मंच पर आएं और सरकार के साथ आर-पार की लड़ाई की जाए। ग्रेवाल संस्थान में आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए सर्व कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सुरेश गुढा ने कहा कि रोडवेज कर्मचारियों की ओर से पिछले दिनों 720 निजी बसों को हायर करने के विरोध में हड़ताल की गई। इस हड़ताल के विरोध में सरकार ने कर्मचारियों पर मामले दर्ज कर उन्हें जेल में डाला और तरह-तरह की यातनाएं दी गई। महिला कर्मचारियों से जेल में शौचालय साफ कराए गए। प्रदेश के सभी कर्मचारी संगठन सरकार के रवैये की कड़े शब्दों में ¨नदा करते हैं। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी सरकार अपने निजीकरण के फैसले से पीछे नहीं हट रही है। सरकार की ओर से कई विभागों में निजीकरण की पॉलिसी को धीरे-धीरे लागू किया जा रहा है। इसके खिलाफ सभी कर्मचारी संगठनों को एकजुट होना होगा। इसके बाद उन्होंने कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के साफ कर्मियों को जल्द उनका मानदेय जारी करने की मांग की है।

loksabha election banner

इस मौके पर हेमसा से रणबीर रोहिला, अध्यापक संघ से दयानंद, सतबीर नरवाल, केडीबी से कृष्ण कुमार, आशा वर्कर की ओर से आशा देवी, रानी देवी, ¨पकी, पब्लिक हैल्थ से सुरेंद्र यादव, बलदेव राज, बिजली बोर्ड से सुशील शर्मा, श्रीचंद, आनंद ¨सह, बालकिशन, स्टूडेंट्स फेडरेशन आफ इंडिया की प्रदेशाध्यक्ष सुमन रानी, भीम चंद सैनी, राजेंद्र ¨सह मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.