विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लठ लेकर आओ, मौके पर अधिकारी को पीटो... वीडियो जारी कर गुरनाम चढ़ूनी बोले- किसान लड़ने को मजबूर

Published: Sun, 04 Oct 2026 06:03 AM (IST)

चढ़ूनी ने कहा कि पांच अक्टूबर को शहीद उधम सिंह स्मारक में किसान महापंचायत बुलाई है। इसमें उन्होंने सभी किसान संगठनों से भाग लेने का आह्वान किया है।

गुरनाम सिंह चढ़ूनी। फाइल फोटो

गुरनाम सिंह चढ़ूनी। फाइल फोटो

संवाद सूत्र, शाहाबाद। भाकियू चढ़ूनी गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने शनिवार को एक वीडियो जारी कर उसमें किसानों से आह्वान किया कि सरकार किसानों को सड़कों पर उतरने को मजबूर कर रही है तो किसान सड़कों पर उतरें, क्योंकि अब किसानों के पास बिना लड़े कोई चारा नहीं है। संबंधित अधिकारी को मौके पर पीटो, लठ लेकर आना है, पांच तारीख को।

अगर प्रशासन उन्हें मारेगा तो हम भी मारेंगे। सिर पर कफन बांधकर आना है। चढ़ूनी ने कहा कि पांच अक्टूबर को शहीद उधम सिंह स्मारक में किसान महापंचायत बुलाई है। इसमें उन्होंने सभी किसान संगठनों से भाग लेने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि धान की खरीद संपूर्ण रूप से शुरू नहीं हुई है और पोर्टल की वेरिफिकेशन भी अभी तक पूरी नहीं हुई है।

किसान लुटने पर मजबूर

एक क्विंटल धान का भी उठान नहीं हुआ है और दूसरे जिलों में धान बेचने पर सरकार ने प्रतिबंध लगा रखा है। नजदीकी जिलों में हर साल धान बेचते हैं। एक जिले का राइस मिलर दूसरे जिले से धान नहीं उठा सकता। ऐसी अनेक पाबंदियां लगाने से किसान लुटने पर मजबूर हैं और शर्मनाक है कि धान की बेकद्री हो रही है। उन्होंने कहा कि धान न बिकने पर सिस्टम से दुखी होकर तरावड़ी में तो एक किसान ने आत्महत्या की भी कोशिश की है।