Move to Jagran APP

मॉरीशस की धरती पर सुनाई देगी ब्रह्मासरोवर महाआरती की गूंज

जागरण संवाददात, कुरुक्षेत्र : शान्ता द्यौ: शान्ता पृथ्वी, शान्त मिद मुर्वन्त रिक्षम् ।। धर्मक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर के तट पर हर रोज सांयकालीन महाआरती में गूंजने वाले यही मंत्र 16 फरवरी को मॉरीशस की धरती पर सुनाई देंगे।

By JagranEdited By: Published: Thu, 31 Jan 2019 01:01 AM (IST)Updated: Thu, 31 Jan 2019 01:01 AM (IST)
मॉरीशस की धरती पर सुनाई देगी ब्रह्मासरोवर महाआरती की गूंज

जागरण संवाददात, कुरुक्षेत्र : शान्ता द्यौ: शान्ता पृथ्वी, शान्त मिद मुर्वन्त रिक्षम् ।। धर्मक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर के तट पर हर रोज सांयकालीन महाआरती में गूंजने वाले यही मंत्र 16 फरवरी को मॉरीशस की धरती पर सुनाई देंगे। मॉरीशस देश के प्रधानमंत्री की उपस्थिति में गंगा तालाओ लेक के तट पर आयोजित होने वाली इस महाआरती में भारत की ओर से हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खास तौर पर मौजूद रहेंगे। महाआरती विदेशी धरती पर पहली बार आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के समापन पर होगी। इसकी खासियत है कि इसमें गीता स्थली की तर्ज पर आयोजित होने वाली ब्रह्मसरोवर महाआरती का भी हूबहू आयोजन करवाया जाएगा, इसके लिए विद्वान ब्राह्मणों का एक दल भी मॉरीशस जाएगा।

loksabha election banner

हरियाणा सरकार की ओर से मॉरीशस में 14 से 16 फरवरी तक अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मॉरीशस सरकार के सहयोग से आयोजित होने वाले इस महोत्सव में गीता पर सेमिनार आयोजित करने के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। इस महोत्सव का उद्देश्य गीता के ज्ञान का प्रचार-प्रसार करना है। कुरुक्षेत्र की धरती पर श्रीकृष्ण भगवान के मुखार¨वद से मोहग्रस्त अर्जुन को दिए गए इस गीता संदेश में विश्व की हर समस्या का समाधान है। अब भारत अपने इसी पवित्र ग्रंथ की शिक्षा को विश्व पटल पर पहुंचाने के प्रयास में जुटा है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पिछले दिनों मॉरीशस में जाकर अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव मनाने का एलान किया था।

---

विदेशी धरा पर 40 संस्थाओं के सहयोग से निकाली जाएगी शोभायात्रा

ऐसा पहली बार हो रहा है कि विदेश में भी गीता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 14 से 16 फरवरी तक आयोजित होने वाले इस महोत्सव की पूर्व संध्या पर 13 जनवरी को शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोध संस्थानम के संचालक गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज की ओर से निकाली जा रही इस शोभायात्रा में मॉरीशस की 40 धार्मिक व सामाजिक संस्थाएं भी सहयोग कर रही हैं। इस शोभायात्रा में संस्थानम् की ओर से मॉरीशस पहुंचे 250 के लगभग श्रद्धालुओं का दल हिस्सा लेगा और भारत की ही तरह गीता पर एक झांकी भी शामिल की जाएगी।

--- पहली बार मनाया जा रहा है ऐसा महोत्सव कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने कहा कि विदेशी धरती पर गीता महोत्सव का आयोजन पहली बार करवाया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2018 में कुरुक्षेत्र पहुंचे मॉरीशस के प्रधानमंत्री को महोत्सव के दौरान ब्रह्मसरोवर महाआरती व अन्य आयोजन काफी पसंद आए थे। ऐसे में उन्होंने अपने देश में भी इसी तर्ज पर महाआरती करवाने की इच्छा जताई थी। अब अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव मॉरीशस के समापन पर 16 फरवरी को शाम पांच बजे गंगा तालाब पर ब्रह्मसरोवर महाआरती का आयोजन किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.