यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जरूरतमंद होनहार विद्यार्थियों की मदद को तत्पर है ब्राह्मण धर्मशाला : पवन शर्मा
हरियाणा ब्राह्मण धर्मशाला एवं छात्रावास के अध्यक्ष पवन शर्मा पहलवान ने साहिल शर्मा को नीट की परीक्षा में ऑल इंडिया ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : हरियाणा ब्राह्मण धर्मशाला एवं छात्रावास के अध्यक्ष पवन शर्मा पहलवान ने साहिल शर्मा को नीट की परीक्षा में ऑल इंडिया में 1288 वां रैंक हासिल करने पर 51 हजार रुपये की सम्मान राशि का चेक भेंट किया। साहिल शर्मा के पिता मुकेश शर्मा, एसएमबी गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधक अशोक रोशा, गीता निकेतन आवासीय विद्यालय के उपाध्यक्ष मोहन लाल गुप्ता ने हरियाणा ब्राह्मण धर्मशाला एवं छात्रावास सभा और अध्यक्ष पवन शर्मा पहलवान का आभार जताया। शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण धर्मशाला ऐसे जरूरतमंद होनहार विद्यार्थियों की मदद के लिए हमेशा तत्पर हैं। साहिल ने जो उपलब्धि हासिल की है, उसमें उसने अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को आड़े नहीं आने दिया और कड़ी मेहनत करके 15 लाख से अधिक परीक्षार्थियों में से पूरे देश में 1299 वां रैंक हासिल किया है। एसएमबी गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधक अशोक रोशा और गीता निकेतन आवासीय विद्यालय के उपाध्यक्ष मोहन लाल गुप्ता ने कहा कि समाज के लिए पहलवान जो कार्य कर रहे हैं, उससे औरों को भी प्रेरणा मिलेगी। इससे उन्होंने कुरुक्षेत्र के पटेल नगर में संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने के लिए भगवान परशुराम वेद विद्यालय के लिए निजी तौर पर एक करोड़ से अधिक की भूमि दान की है। अब उन्होंने साहिल शर्मा का हौसला बढ़ाने के साथ आगे की पढ़ाई के लिए जो सहयोग दिया है, वह सराहनीय कदम है। इस मौके पर सभा के उपप्रधान श्यामलाल, हरिराम, पाला राम, श्रीकृष्ण शास्त्री, रामपाल हथीरा, मनीष कौशिक, राजेश शर्मा, परमवीर चौहान उपस्थित रहे।