Move to Jagran APP

हरियाणा विधानसभा चुनावों में भाजपा जीतेगी सत्तर सीट

भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर राज्यमंत्री कृष्ण बेदी के नेतृत्व में शाहाबाद में रोड निकाला गया। इस दौरान राज्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आस्था जताने के लिए जनता का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के विकास पर आस्था जताते हुए भाजपा को जीत दी है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 May 2019 06:30 AM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 06:30 AM (IST)
हरियाणा विधानसभा चुनावों में भाजपा जीतेगी सत्तर सीट
हरियाणा विधानसभा चुनावों में भाजपा जीतेगी सत्तर सीट

संवाद सहयोगी, शाहाबाद : भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर राज्यमंत्री कृष्ण बेदी के नेतृत्व में शाहाबाद में रोड निकाला गया। इस दौरान राज्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आस्था जताने के लिए जनता का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के विकास पर आस्था जताते हुए भाजपा को जीत दी है। जनता ने देश को कांग्रेस मुक्त करने का काम किया है, क्योंकि जनता अब देश की उन्नति व विकास चाहती है इसी सोच के साथ आज जनता ने वर्ष 2014 से बड़ी जीत भाजपा को दी है। कुरुक्षेत्र लोकसभा की जनता को स्वच्छ छवि के रूप में नायब सैनी सांसद मिला है। इस लोकसभा क्षेत्र में विकास के बड़े प्रोजेक्ट लाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 70 साल के राज में केवल परिवारवाद व भ्रष्टाचार पर जोर दिया था और पिछड़ी जातियों को मात्र वोटों के लिए इस्तेमाल किया था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर वर्ग का भला करने का काम किया है, इसलिए आज हर वर्ग भाजपा के साथ खड़ा है। एक सवाल के जवाब में राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि चार माह बाद होने वाले विधानसभा के चुनावों में भाजपा हरियाणा में मिशन 70 को पार करके पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने इस जीत के लिए जनता के साथ-साथ वर्करों का भी धन्यवाद किया। इस अवसर पर बीबी करतार कौर, कर्णराज सिंह तूर, नपा प्रधान बलदेव राज चावला, जोगेन्द्र रत्ता, डॉ. भास्कर गुप्ता, अरूण कंसल, कमल शर्मा एडवोकेट, मुलख राज गुंबर, बलदेव राज सेठी, अंग्रेज सिंह सरपंच, विक्रम अटवान, निशा ठकराल, काली ठकराल, मलकीत ढकाला, एडवोकेट जगमोहन मनचंदा व बिट्टू शर्मा मौजूद रहे।

loksabha election banner

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.