Move to Jagran APP

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने पन्ना प्रमुखों को दिए जीत के गुर

संवाद सहयोगी शाहाबाद भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि पन्ना प्रमुख लोकसभा चुनावों की जीत में अहम भूमिका निभाने वाला है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 17 Apr 2019 08:57 AM (IST)Updated: Thu, 18 Apr 2019 06:37 AM (IST)
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने पन्ना प्रमुखों को दिए जीत के गुर
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने पन्ना प्रमुखों को दिए जीत के गुर

संवाद सहयोगी, शाहाबाद : भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि पन्ना प्रमुख लोकसभा चुनावों की जीत में अहम भूमिका निभाने वाला है। सुभाष बराला ने कार्यकर्ताओं को बूथ व शक्ति केंद्रों को मजबूत करने के गुर दिए। बराला ने कहा कि भाजपा ने शत-प्रतिशत बूथों की समितियों को गठन करने का काम किया है। उन्होंने पन्ना प्रमुखों को उनकी ड्यूटी के बारे में जानकारी दी। प्रत्येक पन्ना प्रमुख का यह कर्तव्य है कि अपने वार्ड व गांव के घर-घर जाकर हर मतदाता के पास जाकर प्रचार करे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में कभी भी केडर का गठन नहीं हुआ। भाजपा की कार्यप्रणाली के कारण आज 11 सदस्यों से शुरूआत करने वाली भाजपा आज 11 करोड़ सदस्यों के साथ विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि शाहाबाद में भाजपा के 185 बूथ, 36 शक्ति केन्द्र, 2800 से ज्यादा पन्ना प्रमुख हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.