Move to Jagran APP

हुड्डा ने कहा - भाजपा नेम चेंजर तो कांग्रेस है गेम चेंजर, जल्‍द जारी होगी प्रत्‍याशियों की सूची

पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा नेम चेंजर है और कांग्रेस गेम चेंजर है। हरियाणा में कांग्रेस के प्रत्‍याशियाें की घोषणा कर दी जाएगी।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Thu, 04 Apr 2019 10:05 PM (IST)Updated: Fri, 05 Apr 2019 09:37 AM (IST)
हुड्डा ने कहा - भाजपा नेम चेंजर तो कांग्रेस है गेम चेंजर, जल्‍द जारी होगी प्रत्‍याशियों की सूची
हुड्डा ने कहा - भाजपा नेम चेंजर तो कांग्रेस है गेम चेंजर, जल्‍द जारी होगी प्रत्‍याशियों की सूची

पिपली (कुरुक्षेत्र), जेएनएन। पूर्व मुख्यमंत्री व हरियाणा कांग्रेस की कोआर्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि झूठ और जुमलों पर टिकी भाजपा सरकार के पैर उखड़ रहे हैं। भाजपा केवल नेम चेंजर साबित होकर रह गई है और कांग्रेस गेम चेंजर पार्टी है। प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्‍याशियों की घोषणा जल्‍द की जाएगी।

loksabha election banner

परिवर्तन बस यात्रा में राहुल गांधी के शामिल होने से उत्साह में दिखे पूर्व मुख्यमंत्री

उन्होंने यहां पत्रकारों से बातचीत में हुड्डा ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि हरियाणा से लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत होगी। उन्‍होंने कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से नवीन जिंदल के किसी अन्य पार्टी से चुनाव लड़ऩे की संभावनाओं को उन्‍होंने साफ खारिज किया। हुड्डा कहा कि नवीन जिंदल कांग्रेस के टिकट पर ही यहां से चुनाव लड़कर रिकार्ड मतों से जीत दर्ज करेंगे।

उन्‍होंने कहा कि हरियाणा की सभी 10 सीटों के लिए प्रत्याशियों सूची जल्‍द ही जारी कर दी जाएगी। उन्‍होंने कहा कि राज्‍य में कांग्रेस एकजुट है। स्क्रीनिंग कमेटी और सिलेक्शन कमेटी की बैठक के बाद प्रत्‍याशियों की घोषणा की जाएगी। उसके बाद ही पार्टी हाइकमान उम्मीदवारों के नाम तय करेगा।

उन्होंने कुलदीप बिश्नोई के बयान पर कहा कि सब पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के नीचे ही काम कर रहे हैं। बता दें कि कुरुक्षेत्र में परिवर्तन बस यात्रा के दौरान कुलदीप बिश्नोई ने कहा था कि वह सिर्फ वहीं मौजूद होंगे जहां राहुल गांधी होंगे। हुड्डा ने कहा कि पार्टी में कोई विवाद नही है।

बोले - मेरा चुनाव लडऩे का कोई इरादा नहीं, हाईकमान के निर्देश पर जरूर लड़ेंगे
उन्होंने कहा कि परिवर्तन बस यात्रा से मिले अपार जनसमर्थन से भाजपा का सत्ता से जाना तय है। लोकसभा चुनावों में कांग्रेस वर्ष 2009 वाला इतिहास दोहराएगी और सभी 10 लोकसभा सीटों पर जीत का परचम फहराएगी। कांग्रेस घोषणा पत्र में 72000 रुपये सालाना न्यूनतम आय की गारंटी योजना गरीबों का खुशहाल जीवन जीने का आधार बनेगी। एक सवाल केजवाब में उन्होंने कहा कि फिलहाल उनका चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं है, लेकिन अगर हाईकमान के निर्देश मिला ताे लोकसभा चुनाव जरूर लड़ेंगे।

कहा, भाजपा की बी टीम है इनेलो
हुड्डा ने कहा कि इनेलो शुरू से ही भाजपा की बी टीम के रूप में काम कर रही है। ऐसे में विधानसभा चुनावों तक तो इनेलो का प्रदेश से वजूद ही खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रजातंत्र को मजबूत करने में मीडिया का अहम रोल होता है।

विज की राजनीतिक सोच शून्य
हुड्डा ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज द्वारा जवाहर लाल नेहरू और राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी पर कहा कि विज की राजनीतिक सोच शून्य है। उनकी किसी भी बयानबाजी का जवाब देना सही नहीं है। इस मौके पर पूर्व मंत्री हरमिंद्र चट्ठा, जिप के पूर्व चेयरमैन मेवा सिंह, नगर सुधार मंडल के पूर्व प्रधान जलेश शर्मा प पिपली मंडी के पूर्व प्रधान राजीव गोयल मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.