Move to Jagran APP

चुनावी कुरुक्षेत्र में भाजपा को दो सीट, एक कांग्रेस तो एक जजपा को

धर्मक्षेत्र में विधानसभा चुनाव के कुरुक्षेत्र में सत्तारुढ़ भाजपा को इस बार नुकसान हुआ। वर्ष 2014 में तीन सीटें जीतने वाली भाजपा इस बार दो ही सीटें हासिल कर सकीं। एक सीट कांग्रेस के खाते में गई तो एक पर जननायक जनता पार्टी ने खाता खोला।

By JagranEdited By: Published: Fri, 25 Oct 2019 07:10 AM (IST)Updated: Fri, 25 Oct 2019 07:10 AM (IST)
चुनावी कुरुक्षेत्र में भाजपा को दो सीट, एक कांग्रेस तो एक जजपा को
चुनावी कुरुक्षेत्र में भाजपा को दो सीट, एक कांग्रेस तो एक जजपा को

पंकज आत्रेय, कुरुक्षेत्र : धर्मक्षेत्र में विधानसभा चुनाव के कुरुक्षेत्र में सत्तारुढ़ भाजपा को इस बार नुकसान हुआ। वर्ष 2014 में तीन सीटें जीतने वाली भाजपा इस बार दो ही सीटें हासिल कर सकीं। एक सीट कांग्रेस के खाते में गई तो एक पर जननायक जनता पार्टी ने खाता खोला। शाहाबाद (आरक्षित) सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण बेदी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें जजपा के प्रत्याशी रामकरण काला ने 37127 वोटों से पराजित किया है। भाजपा ने शाहाबाद के अलावा लाडवा की सीट भी गंवा दी है। यहां से डॉ.पवन सैनी विधायक थे। पिहोवा सीट पर पिछले चुनाव में इनेलो के जसविद्र सिंह संधू विधायक बने थे। भाजपा ने इस सीट का मिजाज बदल दिया है। अभी तक इनेलो और कांग्रेस की बपौती कही जाने वाली पिहोवा विधानसभा अब भाजपा के संदीप सिंह के नाम हो गई है। थानेसर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुभाष सुधा को 842 वोटों से जीत मिली है। पिहोवा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी संदीप सिह को 5314, लाडवा से कांग्रेस प्रत्याशी मेवा सिंह को 12637 व शाहाबाद से जजपा प्रत्याशी रामकरण काला को 37127 वोटों से जीत हासिल हुई है। संदीप सिंह ने बचाई लाज

loksabha election banner

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस बार तीन खिलाड़ियों योगेश्वर दत्त, बबीता फौगाट और संदीप सिंह को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा था। इनमें से सिर्फ संदीप सिंह ही चुनाव जीत सके। भाजपा के पहले विधायक के रूप में यहां से वे विधानसभा पहुंचेंगे। भारतीय हॉकी टीम के कप्तान रहे अर्जुन अवार्डी संदीप सिंह अब अपनी राजनीतिक पारी शुरु करने जा रहे हैं। कहां हुई मतगणना

जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी डॉ.एसएस फुलिया ने कहा कि थानेसर व लाडवा विधानसभा क्षेत्र की मतगणना का कार्य अग्रसेन पब्लिक स्कूल सेक्टर-13, पिहोवा विधानसभा क्षेत्र की मतगणना का कार्य टैगोर पब्लिक स्कूल और शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र की मतगणना का कार्य आर्य कन्या महाविद्यालय शाहाबाद में किया गया।

थानेसर विधानसभा

पार्टी प्रत्याशी वोट

भाजपा सुभाष सुधा 55759

कांग्रेस अशोक अरोड़ा 54917

निर्दलीय प्रवीण चौधरी 11939

जजपा योगेश कुमार 2012

इनेलो कलावती 734

नोटा - 951

रद हुए वोट - 130 लाडवा विधानसभा

पार्टी प्रत्याशी वोट

कांग्रेस मेवा सिंह 57665

भाजपा डॉ.पवन सैनी 45028

इनेलो सपना बड़शामी 15513

लोसुपा नायब सिंह 9099

जजपा डॉ.संतोष दहिया 2918

नोटा - 684

रद हुए वोट - 8

शाहाबाद विधानसभा

पार्टी प्रत्याशी वोट

जजपा रामकरण काला 69233

भाजपा कृष्ण बेदी 32106

कांग्रेस अनिल धंतौड़ी 18844

इनेलो संदीप कुमार 1596

नोटा - 857

रद हुए वोट - 82 पिहोवा विधानसभा

पार्टी प्रत्याशी वोट

भाजपा संदीप सिंह 42613

कांग्रेस मनदीप चट्ठा 37299

आजाद स्वामी संदीप ओंकार 21775

जजपा रणधीर सिंह 18846

इनेलो मनजीत सिंह 405

नोटा - 622

रद वोट - कोई नहीं


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.