Move to Jagran APP

भाजपा ने राष्ट्र हित के मुद्दों को सर्वोपरि रखा : सुनहेड़ी

संवाद सहयोगी पिपली जिला परिषद के चेयरमैन एवं हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य गुरदयाल सुनहेड़ी ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों सिद्धांतों और आदर्शों से प्रभावित होकर जनता भाजपा के साथ जुड़ रही है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Mar 2019 08:21 AM (IST)Updated: Wed, 20 Mar 2019 08:21 AM (IST)
भाजपा ने राष्ट्र हित के मुद्दों को सर्वोपरि रखा : सुनहेड़ी
भाजपा ने राष्ट्र हित के मुद्दों को सर्वोपरि रखा : सुनहेड़ी

संवाद सहयोगी, पिपली : जिला परिषद के चेयरमैन एवं हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य गुरदयाल सुनहेड़ी ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, सिद्धांतों और आदर्शों से प्रभावित होकर जनता भाजपा के साथ जुड़ रही है। पार्टी का प्रदेश व देश में जनाधार बढ़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश का तीव्र गति से विकास हुआ है। यही कारण है कि आज भाजपा देश के लोगों की पहली पसंद बन गई है। सुनहेड़ी बूथ नंबर 150 व 151 पर पन्ना प्रमुख बनाते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सदैव देश हित के मुद्दे उठाने का काम किया है। राष्ट्र हित के मुद्दों को सर्वोपरि रखते हुए भाजपा ने हर वर्ग को अपने साथ जोड़ने का काम किया है। आज पूरे प्रदेश के अंदर भारतीय जनता पार्टी का डंका बज रहा है और देश के अधिकतर राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं। इस अवसर पर अभिमन्युपुर मंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र ईशाकपुर मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.