Move to Jagran APP

भाजपा की सबसे बड़ी जीत कुरुक्षेत्र लोकसभा से होगी : डॉ. पवन सैनी

संवाद सहयोगी पिपली कुरुक्षेत्र लोकसभा संयोजक एवं लाडवा विधायक डॉ. पवन सैनी ने कहा कि हरियाणा में सभी 10 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी की जीत होगी।

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Mar 2019 08:59 AM (IST)Updated: Thu, 21 Mar 2019 08:59 AM (IST)
भाजपा की सबसे बड़ी जीत कुरुक्षेत्र लोकसभा से होगी : डॉ. पवन सैनी
भाजपा की सबसे बड़ी जीत कुरुक्षेत्र लोकसभा से होगी : डॉ. पवन सैनी

संवाद सहयोगी, पिपली : कुरुक्षेत्र लोकसभा संयोजक एवं लाडवा विधायक डॉ. पवन सैनी ने कहा कि हरियाणा में सभी 10 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी की जीत होगी। जनता नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्साह के साथ लोक सभा आम चुनाव में मतदान करेगी। विधायक सैनी पिपली में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। विधायक पवन सैनी ने कहा कि क्षेत्र लोकसभा से सबसे अधिक वोटों से जीत भाजपा की झोली में होगी। इतिहास की सबसे क्षेत्र लोकसभा से होने जा रही है। यह चुनाव फिर से देश का भविष्य तय करेंगे। यह चुनाव देश विरोधी ताकतों और राष्ट्रवादी ताकतों के बीच में होने वाला है। सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार सबका साथ, सबका विकास और हरियाणा एक, हरियाणवी एक के सिद्धांत पर काम कर रही है। मनोहर लाल ने प्रदेश में भ्रष्टाचार मुक्त, पारदर्शी और उत्तरदायी शासन दिया है। प्रदेश में पर्ची और खर्ची देकर काम निकालने की संस्कृति से खुद को पूरी तरह अलग कर लिया है। प्रदेश की जनता को सरकार के कामकाज और नीतियों पर पूरा भरोसा है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुरेश कश्यप, महामंत्री शेर सिंह, महामंत्री विकास शर्मा, सोमनाथ, बरखा राम, श्याम लाल शर्मा मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.