Move to Jagran APP

अमित शाह को भाजपा सदस्यता फार्म की प्रतियों से तौलेंगे बीरेंद्र सिंह

पूर्व केंद्रीय इस्पात मंत्री एवं राज्यसभा सांसद चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि किसान और कमेरा वर्ग भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ने इस वर्ग के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए सच्ची निष्ठा से कार्य किया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Aug 2019 08:05 AM (IST)Updated: Sun, 04 Aug 2019 08:05 AM (IST)
अमित शाह को भाजपा सदस्यता फार्म की प्रतियों से तौलेंगे बीरेंद्र सिंह
अमित शाह को भाजपा सदस्यता फार्म की प्रतियों से तौलेंगे बीरेंद्र सिंह

संवाद सहयोगी, पिहोवा : पूर्व केंद्रीय इस्पात मंत्री एवं राज्यसभा सांसद चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि किसान और कमेरा वर्ग भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ने इस वर्ग के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए सच्ची निष्ठा से कार्य किया है। गत लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटों पर मिली प्रचंड जीत से यह स्पष्ट है कि प्रदेश का हर वर्ग भाजपा सरकार की नीतियों से खुश है। प्रदेश में भी चल रहे भाजपा सदस्यता अभियान के तहत केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पार्टी सदस्यता फार्म की प्रतियों के वजन से तौला जाएगा।

loksabha election banner

बीरेंद्र सिंह शुक्रवार शाम अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। बीरेंद्र सिंह ने 16 अगस्त को जींद में आयोजित होने वाली आस्था रैली के लिए पिहोवा वासियों को निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि इस रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्यातिथि होंगे और मुख्यमंत्री मनोहर लाल इस रैली की अध्यक्षता करेंगे। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि इस रैली से ही हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव प्रचार का शंखनाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह करेंगे। आज भाजपा का संगठन विश्व का सबसे बड़ा पार्टी संगठन है। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने पर राज्य का समान विकास और भय एवं भ्रष्टाचार मुक्त शासन स्थापित कर हरियाणा के नवनिर्माण का संकल्प लिया गया था।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में राज्य सरकार ने वास्तव में ही संकल्प को पूरा किया है। इसलिए अब की बार इस रैली का नाम आस्था रैली रखा गया है। उन्होंने कहा कि अंबाला से हिसार राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण से जहां इस इलाके को नई पहचान मिली है, वहीं नारनौल से इस्माईलाबाद तक बनने वाला सुपर एक्सप्रेस हाइवे इस क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि प्रेम व भाईचारा हरियाणा की संस्कृति है। हमें प्रेम व भाईचारे की भावना को प्रबल करना है, जिससे हरियाणा में विकास का पहिया और अधिक तेजी से घूम सके। इस अवसर पर शुगर फेड के चेयरमैन हरपाल सिंह, सहकार भारती के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश जिदल, राजमल, रामधारी शर्मा, बलबीर गुर्जर, तरुणदीप सिंह वड़ैच, रघुविद्र सिंह, नवाब सिंह संधू आदि मौजूद रहे।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.