Move to Jagran APP

बीर सिंह बिहोली बने आप के नार्थ जोन के उपाध्यक्ष

पिपली । बीर सिंह बिहोली को आम आदमी पार्टी नार्थ जोन हरियाणा के एससी विग का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 13 Jul 2020 08:50 AM (IST)Updated: Mon, 13 Jul 2020 08:50 AM (IST)
बीर सिंह बिहोली बने आप के नार्थ जोन के उपाध्यक्ष
बीर सिंह बिहोली बने आप के नार्थ जोन के उपाध्यक्ष

संवाद सहयोगी, पिपली : बीर सिंह बिहोली को आम आदमी पार्टी नार्थ जोन हरियाणा के एससी विग का उपाध्यक्ष बनाया गया है। बीर सिंह बिहोली ने उपाध्यक्ष बनाए जाने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल, राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता व प्रदेश एससी सैल के अध्यक्ष राजा राम का आभार व्यक्त किया है। बीर सिंह बिहोली आम आदमी पार्टी के गठन के समय से ही पार्टी जुड़े हुए हैं। वह पार्टी की प्रदेश व जिला की कार्यकारणी के विभिन्न पदों पर रह कर पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करते रहे हैं। जिसके चलते उन्हें यह जिम्मेवारी सौंपी गई। बीर सिंह कई समाजसेवी संस्थाओं के साथ जुड़े हुए हैं। बीर सिंह श्रमिक विकास संगठन का राष्ट्रीय कमेटी सदस्य भी हैं, जो आम आदमी पार्टी की ही एक लेबर फ्रंट इकाई है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.