साइकिल रैली से पर्यावरण जागरूकता का संदेश दिया
गो-ग्रीन टीम ने जगाधरी से शाहाबाद तक साइकिल चलाकर पर्यावरण जागरूकता का संदेश दिया। साइकिल रैली में शामिल आशीष चौपाल ने कहा कि उनकी टीम काफी समय से पर्यावरण जागरूकता को लेकर प्रयासरत है। यह टीम जगाधरी से साइकिल रैलियां निकालती है और टीम का उद्देश्य पर्यावरण स्वच्छता है।
संवाद सहयोगी, शाहाबाद : गो-ग्रीन टीम ने जगाधरी से शाहाबाद तक साइकिल चलाकर पर्यावरण जागरूकता का संदेश दिया। साइकिल रैली में शामिल आशीष चौपाल ने कहा कि उनकी टीम काफी समय से पर्यावरण जागरूकता को लेकर प्रयासरत है। यह टीम जगाधरी से साइकिल रैलियां निकालती है और टीम का उद्देश्य पर्यावरण स्वच्छता है। पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए हर व्यक्ति में अलख जगानी होगी। वहीं शाहाबाद पहुंचने पर भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह ने टीम का स्वागत किया और पर्यावरण के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करने का संदेश दिया। गो-ग्रीन टीम व संदीप सिंह ने पौधारोपण भी किया। टीम के सदस्य महेंद्र कपूर ने कहा कि आज पर्यावरण किसी जाति या व्यक्ति विशेष के लिए नहीं है बल्कि मानवता की भलाई इसमें निहित है। आने वाली पीढि़यों के जीवन को सुरक्षित रखने के लिए सभी को एकजुट होकर पर्यावरण स्वच्छता में अपना योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर आशीष चौपाल, श्याम मदन, अभिषेक गोयल, गुरदेव सिंह, महेंद्र कपूर, वीरेंद्र, लटवाल, गुरू दक्ष, पुनीत नियर, राजेश गर्ग उपस्थित रहे।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप