भूपेंद्र सिंह हुड्डा की लाडवा रैली करेगी सत्ता परिवर्तन का आगाज : मेवा सिंह
लाडवा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी मेवा सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने शासनकाल में शहरों की तर्ज पर गांवों में विकास करवाए जिससे जनता अब फिर उनको प्रदेश की कमान सौंपने का मन बना चुकी है। मेवा सिंह गांव छलौदी में ग्रामीणों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
संवाद सूत्र, बाबैन: लाडवा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी मेवा सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने शासनकाल में शहरों की तर्ज पर गांवों में विकास करवाए, जिससे जनता अब फिर उनको प्रदेश की कमान सौंपने का मन बना चुकी है। मेवा सिंह गांव छलौदी में ग्रामीणों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। मेवा सिंह ने आज लाडवा हल्के के गांव बन, बड़शामी, जधेड़ा, छलौदी, बनी, बदरपुर, मुरादनगर, बुढ़ा, बपदी, बपदा, भूतमाजरा, बड़ौदा, बड़ौदी व लाठी धनौरा व दर्जनों गांवों में तूफानी दौरा किया। मेवा सिंह ने कहा कि 12 अक्टूबर को लाडवा की सब्जी अनाज मंडी में एक विशाल रैली को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा संबोधित करेंगे और इस रैली में उमड़ा जनसैलाब सत्ता परिवर्तन का आगाज करेगा। कांग्रेस प्रत्याशी मेवा सिंह ने कहा कि धर्म और जात पात की राजनीति से उपर उठकर समाजसेवा करना ही मानव का सबसे बड़ा कर्तव्य है और लाडवा हल्के के लोगों के हितों की रक्षा के लिए कभी पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने के बाद भेदभाव फैलाने की राजनीति की है और इस भेदभाव का हिसाब हल्के की जनता 21 अक्तूबर को वोट की चोट से चुकता करेगी।