Move to Jagran APP

दुष्कर्म की जघन्य वारदातों के लिए प्रदेश की खोखली कानून व्यवस्था जिम्मेदार : बलदेव सुरा

संवाद सहयोगी, बाबैन इनेलो के जिला संगठन मंत्री बलदेव सुरा भगवानपुर ने प्रदेश में महिलाओं के

By JagranEdited By: Published: Tue, 16 Jan 2018 11:39 PM (IST)Updated: Tue, 16 Jan 2018 11:39 PM (IST)
दुष्कर्म की जघन्य वारदातों के लिए प्रदेश 
की खोखली कानून व्यवस्था जिम्मेदार : बलदेव सुरा
दुष्कर्म की जघन्य वारदातों के लिए प्रदेश की खोखली कानून व्यवस्था जिम्मेदार : बलदेव सुरा

संवाद सहयोगी, बाबैन

loksabha election banner

इनेलो के जिला संगठन मंत्री बलदेव सुरा भगवानपुर ने प्रदेश में महिलाओं के साथ बढ़ते दुष्कर्म व हत्याओं की जघन्य वारदातों के लिए प्रदेश की खोखली कानून व्यवस्था को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की पुलिस प्रशासन पर कमजोर पकड़ के चलते प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि जींद, पानीपत, फरीदाबाद व ¨पजौर में महिलाओं पर दो दिन में हुई दुष्कर्म व हत्याओं की जघन्य वारदातों ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे अपराधों को प्रभावी ढंग से रोकने के लिए यदि सरकार ने तुरंत ठोस कार्रवाई नहीं की तो मजबूरन इनेलो कार्यकर्ताओं को सड़कों पर आने को मजबूर होना पड़ेगा। बलदेव सुरा भगवानपुर आज बाबैन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.