चुनाव के लिए तैयार रहें कार्यकर्ता : डॉ. अशोक तंवर
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कार्यकर्ताओं को चुना
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कार्यकर्ताओं को चुनावों के लिए तैयार रहन के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही लोकसभा चुनावों को लेकर आचार संहिता लगने वाली है। हाल ही में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में जैसे भाजपा की हार हुई है, वैसे ही आगामी चुनावों में देश भर में भाजपा को हार का सामना करना पड़ेगा। वह प्रोफेसर कॉलोनी में कांग्रेसी नेता जगबीर जोगनाखेड़ा के कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सरकार बनने के तीन दिन के अंदर-अंदर किसानों का कर्ज माफ करने के चुनावी वायदे को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि जीएसटी को कम करने के नाम पर भाजपा लोगों को गुमराह कर रही है। प्रदेश की जनता विधानसभा और लोकसभा दोनों चुनावों को एक साथ करवाना चाहती है। कांग्रेस ने चार साल सरकार को जगाने का काम किया है और अब पांचवें साल में इसे भगाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि जो लोग पहले कांग्रेस छोड़कर गए थे अब वह वापस आएंगे और अपने साथ अन्य को लेकर आएंगे। जगबीर जोगनाखेड़ा ने कहा कि भाजपा से प्रदेश की जनता तंग हो चुकी है। इसलिए भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरु हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर के नेतृत्व में अगली सरकार कांग्रेस की बनेगी। इस मौके पर उनके साथ पूंडरी के पूर्व विधायक तेजबीर ¨सह, कुलदीप सोनी, पृथ्वी ¨सह तुर्क व कश्मीर तंवर मौजूद रहे।