Move to Jagran APP

बेबी हेल्थ शो में नन्ही कृधा ने किया प्रथम स्थान हासिल

श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत की ओर से अन्य संस्थाओं के सहयोग से आयोजित पांच दिवसीय महाराजा अग्रसेन जयंती के भव्य समारोह के खूब धमाल हुआ।

By JagranEdited By: Published: Mon, 08 Oct 2018 01:48 AM (IST)Updated: Mon, 08 Oct 2018 01:48 AM (IST)
बेबी हेल्थ शो में नन्ही कृधा ने किया प्रथम स्थान हासिल
बेबी हेल्थ शो में नन्ही कृधा ने किया प्रथम स्थान हासिल

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत की ओर से अन्य संस्थाओं के सहयोग से आयोजित पांच दिवसीय महाराजा अग्रसेन जयंती के भव्य समारोह के खूब धमाल हुआ। इसमें बच्चों, महिलाओं तथा बड़े लोगों ने खूब आनंद लिया। दूसरे दिन अग्रवाल धर्मशाला मोती चौक में तीन आयु वर्ग में बेबी हेल्थ शो, बैलून हं¨टग, महिला एवं पुरुष वर्ग म्यूजिकल चेयर रेस, ट्राइसाइकिल रेस प्रतियोगिताओं के साथ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की म्यूजिकल चेयर रेस प्रतियोगिता की गई। कार्यक्रम संयोजक अशोक गर्ग तथा विनय गुप्ता ने बताया कि पवन गोयल पिपली, सत्यप्रकाश गुप्ता, मंजू ¨सगला तथा अंजू गोयल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। बेबी हेल्थ शो में एक वर्ष से कम आयु वर्ग के ग्रुप एक कृधा ने प्रथम स्थान हासिल किया। त्रिजल ने दूसरा तथा केशव ने तीसरा स्थान हासिल किया। एक से दो वर्ष के आयु वर्ग के ग्रुप में कुहू, प्रियदर्शनी ने दूसरा और तेजसवीर ¨सह ने तीसरा स्थान हासिल किया।

loksabha election banner

तीन वर्ष तक के आयु वर्ग के ग्रुप तीन में भुवि ने प्रथम, आरुषि ने दूसरा और आरुष ने तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में पुरुष वर्ग की म्यूजिकल चेयर रेस में जेबी गुप्ता प्रथम स्थान पर रहे। प्रमोद बंसल दूसरे स्थान पर तथा अभिषेक तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग की म्यूजिकल चेयर रेस में अमनदीप प्रथम, रीटा गुप्ता द्वितीय और पूजा गुप्ता तीसरे स्थान पर रही। इसी प्रकार बच्चों की म्यूजिकल चेयर रेस में पलक ने पहला स्थान हासिल किया। शिवम ¨सगला ने दूसरा स्थान तथा यश गर्ग ने तीसरा स्थान हासिल किया। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की म्यूजिकल चेयर रेस प्रतियोगिता में राशि ने प्रथम स्थान हासिल किया। अशोक गर्ग तथा विनय गुप्ता के अनुसार तीन से पांच वर्ष आयु वर्ग के बच्चों की ट्राइसाइकिल रेस प्रतियोगिता में अरुणा शर्मा ने प्रथम, आरुष ने दूसरा तथा रिद्धि ने तीसरा स्थान हासिल किया। पांच से आठ वर्ष आयु वर्ग के बच्चों की ट्राइसाइकिल रेस प्रतियोगिता में साहिल ने पहला स्थान हासिल किया। जबकि सृष्टि ने दूसरा और सौभाग्य ने तीसरा स्थान हासिल किया। बैलून हं¨टग प्रतियोगिता में जशन पहले स्थान पर और दिवांशी दूसरे स्थान पर रही। दूसरे दिन की प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल के तौर पर डॉ. श्रेया अग्रवाल तथा डॉ. विभोर मित्तल मौजूद रहे। इस अवसर पर बाला गुप्ता, नेहा गर्ग, श्याम लाल गर्ग, बीबी ¨जदल, विलायती राम नरूला,बलबीर गुप्ता, कपिल मित्तल, प्रमोद बंसल, अशोक गर्ग, मुनीश मित्तल, अजय गुप्ता, योगेश गर्ग, निर्मल गुप्ता, ¨पकी जैन, मुक्ता अग्रवाल, पूजा गर्ग, सुमित गर्ग, राजेश इंटरनेशनल, संदीप गर्ग आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.