Move to Jagran APP

महिलाओं को पोषण अभियान को हर घर तक पहुंचाने की दिलाई शपथ

महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार राजपूत बस्ती स्थित अंशुल व कृष्णा के आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण पखवाड़ा अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाल कर महिलाओं को पौष्टिक आहार लेने के प्रति प्रेरित किया। महिलाओं को पोषण पखवाड़ा अभियान को प्रदेश व्यापी जनआंदोलन बनाने में सहयोग देने की शपथ दिलाई गई।

By JagranEdited By: Published: Tue, 10 Mar 2020 06:40 AM (IST)Updated: Tue, 10 Mar 2020 06:40 AM (IST)
महिलाओं को पोषण अभियान को हर घर तक पहुंचाने की दिलाई शपथ
महिलाओं को पोषण अभियान को हर घर तक पहुंचाने की दिलाई शपथ

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार राजपूत बस्ती स्थित अंशुल व कृष्णा के आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण पखवाड़ा अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाल कर महिलाओं को पौष्टिक आहार लेने के प्रति प्रेरित किया। महिलाओं को पोषण पखवाड़ा अभियान को प्रदेश व्यापी जनआंदोलन बनाने में सहयोग देने की शपथ दिलाई गई।

loksabha election banner

राजपूत बस्ती की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अंशुल ने कहा कि हमें स्वस्थ रहने के लिए पौष्टिक आहार लेना बहुत आवश्यक है। पोषाहार स्वास्थ्य के लिए बहुत ही जरूरी है। पौष्टिक आहार सभी के लिए आवश्यक है। उन्होंने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से लोगों को पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक करने के लिए पोषण पखवाड़ा अभियान चलाया गया है। इस अभियान में हमें मिल कर हर घर तक सही पोषण का संदेश पहुंचाना है। आंगनबाड़ी वर्कर कृष्णा ने अपील की कि पोषण अभियान को एक प्रदेश व्यापारी जन आंदोलन बनाने में अपना सहयोग दें। पौष्टिक आहार से हमारे शरीर के लिए आवश्यक तत्व जैसे विटामिन, प्रोटीन, कैल्शियम प्राप्त होते हैं। पौष्टिक आहार में हरी सब्जियां, दालें, अंकुरित भोजन लेना चाहिए। इससे शरीर को आवश्यक तत्व मिलते हैं और शरीर स्वस्थ रहता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.