गायक गजेंद्र फोगाट के गीतों पर झूमे दर्शक
हरियाणा शुगर फेड के चेयरमैन हरपाल सिंह चीका ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों तक प्रदेश की प्राचीन गौरवशाली संस्कृति को पहुंचाने में जुटी है। इसके लिए ही प्रदेश भर में बड़े-बड़े महोत्सव और कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
संवाद सहयोगी, पिहोवा : हरियाणा शुगर फेड के चेयरमैन हरपाल सिंह चीका ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों तक प्रदेश की प्राचीन गौरवशाली संस्कृति को पहुंचाने में जुटी है। इसके लिए ही प्रदेश भर में बड़े-बड़े महोत्सव और कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वह मंगलवार की पिहोवा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव में सांस्कृतिक संध्या के शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सरस्वती नदी के तट के आस-पास मिले तीर्थ स्थलों को विकसित करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इस सांस्कृतिक संध्या में गायक गजेंद्र फौगाट ने धमाकेदार प्रस्तुति दी। फोगाट की प्रस्तुति पर पंडाल में मौजूद दर्शक भी जमकर झूम उठे। उन्होंने अपने गीतों के माध्यम से युवा पीढी को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, खेल मंत्री के भाई विक्रमजीत सिंह, बोर्ड के सीईओ एवं यमुनानगर नगर निगम के संयुक्त आयुक्त भारत भूषण शर्मा, गुरनाम मलिक, डॉ. पवन आर्य गुरजिन्द्र सिंह बैंस, कर्ण गिल, उत्तम गिरि महाराज, लाल गिरि महाराज, महंत तरणदास, आचार्य सूरज प्रकाश भारद्वाज, पंडित आकाश शर्मा मौजूद रहे।