आकाश त्रिखा ने फोटोग्राफी में पाया पहला स्थान
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन के छात्र आकाश त्रिखा ने फोटोग्राफी प्रतियोगिता में पहला स्थान पाया है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Nov 2019 06:24 AM (IST)Updated: Tue, 12 Nov 2019 06:24 AM (IST)
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन एंड मैनेजमेंट टेक्नालॉजी में आयोजित फोटोग्राफी प्रतियोगिता में आकाश त्रिखा ने पहला स्थान हासिल किया है। बेहतर फोटोग्राफी करने पर आकाश त्रिखा को संस्थान की एक ओर से एक प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया है।
आकाश त्रिखा ने बताया यह प्रतियोगिता आठ नवंबर को आयोजित की गई थी। इन प्रतियोगिता में संस्थान के सैकड़ों विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। निर्णायक मंडल की ओर से शेख चेहली के मकबरे पर की गई उनकी फोटो को पहला स्थान दिया गया। इसके लिए संस्थान के शिक्षकों ने भी आकाश की हौसला अफजाई की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें