विवि मॉडल स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय मॉडल स्कूल में धूमधाम से वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। स्कूल प्रशासन की तरफ से बनाना रेस बोरी रेस स्पून रेस मटकी रेस स्लो साइक्लिंग प्रतियोगिता फन रेस व रिले रेस का सफल आयोजन किया गया। मुख्यातिथि के रूप में डीन एकेडमिक अफेयर कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की प्रो. डॉ. मंजुला चौधरी ने शिरकत की।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय मॉडल स्कूल में धूमधाम से वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। स्कूल प्रशासन की तरफ से बनाना रेस, बोरी रेस, स्पून रेस, मटकी रेस, स्लो साइक्लिंग प्रतियोगिता, फन रेस व रिले रेस का सफल आयोजन किया गया। मुख्यातिथि के रूप में डीन एकेडमिक अफेयर कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की प्रो. डॉ. मंजुला चौधरी ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की वाइस चेयरपर्सन डॉ. सुचिस्मिता शर्मा व स्कूल प्राचार्य दिलबाग सिंह ने की।