कुवि व धरोहर संग्रहालय का वार्षिक कैलेंडर जारी
राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को नववर्ष के अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के वार्षिक कैलेंडर व विश्वविद्यालय के ही धरोहर संग्रहालय के टेबल कैलेंडर को जारी किया।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को नववर्ष के अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के वार्षिक कैलेंडर व विश्वविद्यालय के ही धरोहर संग्रहालय के टेबल कैलेंडर को जारी किया। इस मौके पर हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. कैलाश चन्द्र शर्मा, कुलसचिव डॉ. नीता खन्ना के साथ-साथ सभी शिक्षकों, अधिकारियों, विद्यार्थियों व कर्मचारियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी हैं। कैलेंडर की खास बात यह है कि विश्वविद्यालय में 2019 में हुई विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक व खेल संबंधी गतिविधियों को कैलेंडर में प्रमुखता से स्थान दिया गया है। इस मौके पर धरोहर संग्रहालय के क्यूरेटर डॉ. विवेक चावला, रवि थापा, वीरेंद्र कुंडू व डॉ. नीता खन्ना मौजूद रहे।