Move to Jagran APP

टोल प्लाजा पर प्रदर्शन को लेकर सर्व कर्मचारी संघ ने की बैठक

सर्व कर्मचारी संघ 25 सितंबर शनिवार को किसान आंदोलन के समर्थन में टोल प्लाजा पर प्रदर्शन करेगा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Sep 2021 06:40 AM (IST)Updated: Sat, 25 Sep 2021 06:40 AM (IST)
टोल प्लाजा पर प्रदर्शन को लेकर सर्व कर्मचारी संघ ने की बैठक
टोल प्लाजा पर प्रदर्शन को लेकर सर्व कर्मचारी संघ ने की बैठक

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : सर्व कर्मचारी संघ 25 सितंबर शनिवार को किसान आंदोलन के समर्थन में टोल प्लाजा पर प्रदर्शन करेगा। इसके लिए विभिन्न विभागों का समर्थन मिल रहा है। आशा वर्कर यूनियन ने भी हड़ताल को समर्थन दिया है।

loksabha election banner

इसको लेकर शुक्रवार को ताज पार्क सेक्टर-10 बैठक की। सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान ओमप्रकाश ने कहा कि सरकार जन सुविधाओं के उपक्रमों को पूंजीपतियों के हाथों बेचकर निजीकरण को बढ़ावा दे रही है। महंगाई व बेरोजगारी चर्म सीमा पर है। पढ़ें लिखे बेरोजगार युवा नशे व अपराध की ओर बढ़ रहे हैं। दिन प्रतिदिन अराजकता फैलती जा रही है। सभी सरकारी विभागों में ठेकेदारी प्रथा दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। कर्मचारी, किसान, मजदूर व आमजन की बात सरकार सुन नहीं रही है। समाज का हर वर्ग आंदोलन पर है। सरकार गूंगी बहरी बनी हुई है। चाहे तीनों कृषि कानूनों की बात हो, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की बात हो, पुरानी पेंशन बहाल करने की बात हो, नई शिक्षा नीति को रद करने की बात हो, निजीकरण पर रोक लगाने की बात हो, पक्की भर्ती करने की बात हो, डीए का बकाया भुगतान करने की बात हो, स्कीम वर्कर को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देते हुए पूरा वेतन देने की बात हो, खाली पड़े पदों पर पक्की भर्ती करने की बात हो, डी ग्रेड में सफाई कर्मचारी व सीवर मैन भर्ती करने की बात हो की मांगों पर जल्द सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा से बातचीत कर समाधान निकाला जाए। अन्यथा सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा बड़ा आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगा। जिसकी सारी जिम्मेवारी प्रदेश सरकार की होगी। इस मौके पर विशाल सैन, सुरेंद्र यादव, बलवान सिंह मथाना, जय कुमार व कृष्ण कुमार मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.