जिले में एजेंसियों ने खरीदा 9.77 लाख एमटी धान
जागरण संवाददाता कुरुक्षेत्र जिले की मंडियों से खरीद एजेंसियों ने 9.77 लाख मीट्रिक टन धान क
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : जिले की मंडियों से खरीद एजेंसियों ने 9.77 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद कर ली है। इसके साथ उठान कार्य भी तेज किया जा रहा है। आढ़तियों को पर्याप्त पेमेंट न मिलने से परेशानी आ रही है। इससे आढ़तियों में रोष बढ़ता जा रहा है। डीसी शरणदीप कौर बराड़ ने बताया कि डीएफएससी की रिपोर्ट के आधार पर जिले की मंडियों व खरीद केंद्रों से 9.77 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। इसमें से फूड सप्लाई विभाग ने 7 लाख 18 हजार 124, हैफेड ने 2 लाख 57 हजार 461 व एफसीआइ ने 469 मीट्रिक टन धान की खरीद की है। इसमें से फूड सप्लाई विभाग ने 6 लाख 60 हजार 151 व हैफेड ने 2 लाख 40 हजार 852 मीट्रिक टन सहित कुल 9 लाख 1 हजार 3 मीट्रिक टन धान का उठान कार्य पूरा कर लिया है। अधिकारियों का दावा है कि यह कार्य 92.31 फीसदी पूरा कर लिया है। जिले में अब तक 1 लाख 21 हजार से भी ज्यादा किसानों की धान की फसल खरीदी जा चुकी है।