नशीले पदार्थ खरीदने व बेचने के आरोपी गिरफ्तार
फोटो संख्या : 25 जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : थाना झांसा पुलिस ने 66 ग्राम अफीम के साथ एक अ
फोटो संख्या : 25
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : थाना झांसा पुलिस ने 66 ग्राम अफीम के साथ एक आरोपी को काबू किया है। आरोपी से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने अफीम बेचने के आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। दोनों को अदालत में पेश किया। अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
थाना झांसा प्रभारी दलीप ¨सह के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक राम स्नेही, सहायक उपनिरीक्षक बलकार ¨स, मुख्य सिपाही सतीश कुमार , अशोक कुमार व एसपीओ सुरेंद्र कुमार की टीम थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान गांव अजराना-गोगपुर मोड़ पर खेतों की तरफ से आते एक युवक दिखाई दिया। युवक पुलिस को देखकर वापस मुड़कर खेतों की तरफ भागने लगा। पुलिस पार्टी ने युवक को रोककर शक के आधार पर उसकी तलाशी ली तो उसके पास पोलिथिन में लिपटी 66 ग्राम अफीम बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान गांव अजराना खुर्द निवासी रणजीत ¨सह उर्फ राणा के रुप में हुई। आरोपी ने बताया कि उसने यह अफीम अजराना खुर्द निवासी संदीप कुमार उर्फ सिपा से खरीदी थी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने स्मैक बेचने वाले आरोपी संदीप कुमार उर्फ सिपा को भी गिरफ्तार किया है।पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना झांसा में नशीले पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।