कीर्ति नगर के एक मकान में घुसकर युवक पर किया हमला, मकान में तोड़फोड़
थाना शहर के अंतर्गत कीर्ति नगर के एक मकान में घुस कर कुछ युवकों ने एक युवक पर हमला बोल दिया। आरोपितों ने मकान में तोड़ फोड़ की और युवक को घायल कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने रविवार को गांधी नगर व कीर्ति नगर में पेट्रोलिग भी की।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : थाना शहर के अंतर्गत कीर्ति नगर के एक मकान में घुस कर कुछ युवकों ने एक युवक पर हमला बोल दिया। आरोपितों ने मकान में तोड़ फोड़ की और युवक को घायल कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने रविवार को गांधी नगर व कीर्ति नगर में पेट्रोलिग भी की। समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में केस दर्ज नहीं हुआ था।
पुलिस के मुताबिक शनिवार की देर रात कीर्ति नगर में रह रहे युवक कर्ण के घर अज्ञात युवकों ने हमला बोल दिया। आरोपितों ने घर में घुसते ही तोड़फोड़ आरंभ कर दी। आरोपितों ने घर में रखी कुर्सियां, दरवाजे व बैड के शीशे तोड़ दिए। इसी दौरान शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। लोगों को आता देख हमलावर मौके से फरार हो गए। इसकी सूचना पुलिस को भी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पेट्रोलिग भी की। थाना शहर प्रभारी जसपाल सिंह पुलिस बल के साथ रविवार को मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल युवक से बातचीत की। थाना शहर प्रभारी जसपाल सिंह ने कहा कि अशांति फैलाने वालों को बक्शा नहीं जाएगा। पुलिस की गश्त लगातार जारी है। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है।