Move to Jagran APP

उपमुख्यमंत्री के करीबी राहुल कंसल से मांगी 10 लाख की चौथ

जजपा के युवा प्रदेश सचिव राहुल कंसल से 10 लाख की फिरौती मांगी गई है। बदमाशों ने उनको सोमवार तक पैसा न देने पर जान से मारने की धमकी दी है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 19 Jul 2020 08:52 AM (IST)Updated: Sun, 19 Jul 2020 08:52 AM (IST)
उपमुख्यमंत्री के करीबी राहुल कंसल से मांगी 10 लाख की चौथ
उपमुख्यमंत्री के करीबी राहुल कंसल से मांगी 10 लाख की चौथ

संवाद सहयोगी, इस्माईलाबाद (कुरुक्षेत्र) : जजपा के युवा प्रदेश सचिव राहुल कंसल से 10 लाख की चौथ मांगने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने उनको सोमवार तक पैसा न देने पर जान से मारने की धमकी दी है। बदमाशों ने शुक्रवार रात को दो बार फोन भी किए हैं। थाना इस्माईलाबाद ने दो को नामजद कर तीन के खिलाफ कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी आस्था मोदी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उनके घर और पेट्रोल पंप की सुरक्षा बढ़ा दी है। राहुल कंसल का परिवार चौटाला परिवार के नजदीकी रहा है। उनके चाचा सुरेश कंसल हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन के सदस्य और पिता विनोद कंसल दस साल तक इस्माईलाबाद आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान रहे हैं।

loksabha election banner

राहुल कंसल के भाई साहिल कंसल ने थाना इस्माईलाबाद पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि वह शुक्रवार को अंबाला हिसार हाईवे पर बाईपास स्थित अपने पेट्रोल पंप पर था। एक वर्ना कार में तीन युवक पेट्रोल पंप पर आए। वे तीनों मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे और इनमें से दो सीधे उसके कैबिन में घुस आए। उन्होंने अंदर आकर अपने कपड़े हटा लिए। इनमें से एक मनजिद्र सिंह ने उसकी कनपटी पर रिवाल्वर तान दी। मनजिद्र ने जान बचाने की एवज में तुरंत दस लाख नकद देने की कही। उसने पंप मैनेजर को बुलाया गया। मैनेजर ने बताया कि पंप पर इस समय 20 हजार रुपये नकद हैं। यह सुनकर मनजिद्र सिंह ने कहा कि वे भीख लेने नहीं आए हैं। मनजिद्र सिंह ने साहिल के साथ बैठे उसके दोस्त बलजीत को अपनी कार में बैठा लिया था। कुछ देर बाद छोड़ दिया। साहिल के अनुसार मनजिद्र ने दो दिन बाद दस लाख कैश तैयार रखने की कही। उन्होंने धमकी दी कि वे उसके बड़े भाई राहुल कंसल को जान से मार देंगे। इसकी सूचना मिलते ही थाना इस्माईलाबाद प्रभारी भीम राज शर्मा और सीआइए की टीमें मौके पर पहुंची। पुलिस ने सीसीटीवी की फुटैज निकालने का प्रयास किया तो वह बंद मिला।

आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर लेंगे

पुलिस ने साहिल कंसल की शिकायत पर मनजिद्र सिंह और जंटी सहित एक अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपितों का ठिकाना चंडीगढ़ क्षेत्र में बताया गया है। पुलिस जल्द ही आरोपितों को काबू कर लेगी।

भीमराज शर्मा, प्रभारी, थाना इस्माईलाबाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.