धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में बर्फ के शिवलिग पर पहुंचा सफेद कबूतरों का जोड़ा
बाहरी गांव का श्री नाभेश्वर महादेव मंदिर शिव भक्तों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। भगवान भोले नाथ के भक्त यहां बाबा अमरनाथ की तर्ज पर बनाए गए बर्फ के कृत्रिम शिवलिग के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। शिवलिग के साथ यहां दो सफेद कबूतर भी विचरण कर रहे हैं। इससे मंदिर में पूजा अर्चना और दर्शनों के लिए तो श्री नाभेश्वर महादेव मंदिर में शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ती है।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : बाहरी गांव का श्री नाभेश्वर महादेव मंदिर शिव भक्तों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। भगवान भोले नाथ के भक्त यहां बाबा अमरनाथ की तर्ज पर बनाए गए बर्फ के कृत्रिम शिवलिग के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। शिवलिग के साथ यहां दो सफेद कबूतर भी विचरण कर रहे हैं। इससे मंदिर में पूजा अर्चना और दर्शनों के लिए तो श्री नाभेश्वर महादेव मंदिर में शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ती है।
श्रद्धालु सागर ने बताया कि जो लोग अमरनाथ की दुर्गम यात्रा में जा कर भगवान भोले नाथ के विशाल बर्फ के शिवलिग के दर्शन नहीं कर सकते उनके लिए कुरुक्षेत्र में ही बाबा अमरनाथ की तर्ज पर बर्फानी गुफा का पवित्र शिवलिग कुरुक्षेत्र के श्री नाभेश्वर महादेव मंदिर में मौजूद है। उन्होंने बताया कि बाहरी गांव में 23 मार्च 1977 को शिवलिग रूप में स्वयं भगवान शंकर का आश्चर्यजनक अवतरण हुआ था। तभी से श्री नाभेश्वर महादेव मंदिर में शिव भक्तों की गहरी आस्था है। यहां कथा कर रही साक्षी किशोरी ने कहा कि यह भगवान भोले नाथ की कृपा है।