Move to Jagran APP

किशोरी ने प्रेमी के उकसाने पर किया था आत्महत्या का प्रयास

लाडवा थाना पुलिस के अंतर्गत एक किशोरी के आग लगने से झुलसने के मामले में तीसरे दिन नया मोड़ आ गया है। किशोरी को एक युवक ने पहले अपने प्रेम जाल में फंसाया फिर शादी का झांसा दिया और बाद में उसे छोड़ दिया। उसी ने ही किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाया था।

By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Apr 2021 05:53 AM (IST)Updated: Sun, 11 Apr 2021 05:53 AM (IST)
किशोरी ने प्रेमी के उकसाने पर किया था आत्महत्या का प्रयास
किशोरी ने प्रेमी के उकसाने पर किया था आत्महत्या का प्रयास

संवाद सहयोगी, लाडवा : लाडवा थाना पुलिस के अंतर्गत एक किशोरी के आग लगने से झुलसने के मामले में तीसरे दिन नया मोड़ आ गया है। किशोरी को एक युवक ने पहले अपने प्रेम जाल में फंसाया, फिर शादी का झांसा दिया और बाद में उसे छोड़ दिया। उसी ने ही किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाया था। इससे क्षुब्ध होकर उसने आग लगा कर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। किशोरी का इलाज चंडीगढ़ के पीजीआइ में चल रहा है, जहां उसकी हालात अभी भी गंभीर है। पुलिस ने किशोरी के मामा की शिकायत पर युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।

loksabha election banner

लाडवा निवासी एक व्यक्ति ने लाडवा थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी बहन का तलाक हो गया था। उसके पास एक लड़की है। 2013 में उसकी बहन की एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। उसके बाद से उसकी भांजी की देखभाल उसकी मां कर रही थी। कुछ समय पहले उसकी भांजी को गांव बडौंदी निवासी आजाद ने अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था। उसकी भांजी ने उसे बताया था कि आजाद उसके साथ प्रेम विवाह करना चाहता है। उन्होंने उसे पहले ही आगाह किया था कि वह जो भी करे सोच-समझ कर करें। कुछ दिन बाद उसने फिर कहा कि आजाद उससे शादी नहीं करना चाहता और धमकी देता है कि उससे जो होता है कर लें। आरोपित देकर गया था तेल

शिकायतकर्ता ने बताया कि सात अप्रैल उसकी भांजी ने उसे बताया था कि आजाद ने उससे दोस्ती तोड़ दी है। आजाद ने उसे कहा कि वह उसके साथ नहीं रहना चाहता, वह चाहे तो मर जाएं। अगर वह नहीं मर सकती तो वह उसे तेल लाकर दे देगा। तेल छिड़क कर आग लगा लें। उसी दिन रात के समय करीब 10 बजे उसकी भांजी जलते हुए छत से नीचे गिर गई। उन्होंने तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाडवा में भर्ती कराया, जहां से उसको करनाल में कल्पना चावला मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में रेफर कर दिया उसकी गंभीर हालत के चलते उसे चंडीगढ़ पीजीआइ में रेफर कर दिया।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसकी भांजी ने जली अवस्था में बताया कि आजाद उसे जलाने के लिए तेल देकर गया था। जिसके उकसाने पर उसने खुद को आग लगा ली। जांच अधिकारी एएसआइ प्रदीप कुमार ने बताया कि किशोरी की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने उसके मामा की शिकायत पर आजाद के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.